{"_id":"5df3e0698ebc3e87ed66f38a","slug":"crime-chandauli-news-vns499662277","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे में पुलिस ने किशोरी को बिहार से किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस घंटे में पुलिस ने किशोरी को बिहार से किया बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक विद्यालय से घर लौट रही किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दर्ज अपहरण के मुकदमे में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना के चौबीस घंटे बाद ही किशोरी को बिहार के एक गांव कर बरामद कर लिया था। किशोरी को वापस अपने बीच पाकर परिवार वाले काफी खुश हैं।
नगर स्थित एक विद्यालय से लौटने के दौरान 11 दिसंबर को किशोरी को बहला फुसला कर कुछ लोग अपने साथ ले गए थे। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी के अपरहण का मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मामला संवेदनशील देख पुलिस ने टीम तैयार की और जगह-जगह दबिश देना शुुरू कर दी। सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि सबसे पहले इस मामले में महमूदपुर निवासी सुमित विश्वकर्मा को अलीनगर से पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद उससे पूछताछ में सामने आया कि किशोरी अलीनगर निवासी हर्ष की मदद से छिपाई गई है। पुलिस ने हर्ष को धर दबोचा। हर्ष से पूछताछ में बिहार के मोहनियां थाना क्षेत्र निवासी झिल्लू चौधरी का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस टीम झिल्लू के यहां पहुंची। जहां से उसके पकड़ने के बाद कड़ाई से पूछताछ की तो जानकारी हुई कि उसने किशोरी को अपनी पत्नी सपना मिश्रा के रिश्तेदारी में रखा है। इसके बाद पुलिस महिला उपनिरीक्षक गुड़िया यादव के साथ बिहार के ही दुर्गावती क्षेत्र के सुखपुरवा गांव पहुंची। जहां झिल्लु चौधरी के आवाज देने पर सपना ने दरवाजा खोला। पुलिस की पूछताछ में सपना ने किशोरी को छिपाकर रखने की बात कबूल ली। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया और सभी आरोपियों को पकड़कर 12 दिसंबर की रात मुगलसराय कोतवाली ले आई। बताया कि किशोरी के अपहरण के आरोप में पकड़े चारों आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। किशोरी को बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा, एसआई राजकुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल राजकुमार तिवारी, कांस्टेबल दीपक कुमार, मुकेश कुमार, महिला कांस्टेबल पूजा शामिल रहीं।