फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   crime

एडीओ पंचायत और सेक्रेटरी निलंबित

Sat, 14 Dec 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
चंदौली। जिले में शौचालय निर्माण अधिकारियों की सुस्ती पूर्ण नहीं हो पा रहा है। वहीं ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होना भी शुरु हो गया है। डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने चकिया के प्रभारी एडीओ पंचायत राकेश श्रीवास्तव और पंचायत सचिव अश्वनी कुमार गौतम को शौचालय निर्माणा में सुस्ती बरतने पर निलंबित कर दिया। वहीं दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चकिया विकास खंड के दुुुपुर गांव के राजस्व गांव के डोडापुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 413 शौचालय पात्र लाभार्थियों को आवंटित हुए थे। पिछले दिनों चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने कमिश्नर दीपक अग्रवाल से शौचालय निर्माणा में धांधली तथा अधिकारियों पर मनिटरिंग करने में सुस्ती बरतने का आरोप लगाया था। कमिश्नर के आदेश पर डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने नियामताबाद, सदर और धानापुर के एडीओ पंचायत से डोडापुर गांव में शौचालय निर्माण की जांच कराई। इसमें अधिकारियों ने 413 शौचालयों में मौके पर केवल 373 शौचालय बनने का सत्यापन किया। वहीं 34 शौचालय अपूर्ण तथा छह लाभार्थियों ने नींव ही नहीं डाला था। ऐसे में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीपीआरओ ने चकिया के प्रभारी एडीओ पंचायत राकेश श्रीवास्तव और गांव के पंचायत सचिव अश्वनी कुमार गौतम को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया। बताया कि शौचालय निर्माण की सही ढंग से मानिटरिंग तथा वास्तविक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर दोनों अधिकारियों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed