फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Creating an industry-friendly environment a priority: DM

उद्योग के अनुकूल माहौल तैयार करना प्राथमिकता : डीएम

Tue, 31 May 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Creating an industry-friendly environment a priority: DM
उद्योग बंधु की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने सड़क, बिजली, पार्किंग, जाम, सुरक्षा आदि का मुद्दा उठाया। डीएम संजीव सिंह ने भरोसा दिलाया कि जनपद में उद्योग के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है। उद्यमियों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में औद्योगिक माहौल को अनुकूल बनाए रखने के दृष्टिगत इंडस्ट्रियल एरिया में निर्बाध बिजली आपूर्ति, सुरक्षा, सफाई व्यवस्था के साथ ही अन्य सुविधाओं पर अधिकारी ध्यान दें। उद्यमियों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। औद्योगिक क्षेत्र में सड़क व खाली स्थानों पर अतिक्रमण के प्रकरण पर उप जिलाधिकारी मुगलसराय व यूपी एसआईडीसी अधिकारी को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इंस्पेक्टर जनरल स्टैंप व रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश के नाम बने बैंक गारंटी प्रपत्र के भुगतान संबंधित प्रकरण को मंडल स्तरीय उद्योग बंधु में भेजने के लिए निर्देशित किया। गंदगी की शिकायत पर उन्होंने यूपीएसआईडीसी के अधिकारी को औद्योगिक क्षेत्रों की नालियों की साफ-सफाई एवं मरम्मत का कार्य अभिलंब कराने के निर्देश दिए। कहा कि बारिश से पूर्व कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। औद्योगिक क्षेत्र फेज- दो की रोड़ नंबर-15 व तीन को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से न बनवाए जाने की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जताई। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून से पहले हर हाल में सड़क बनवा दी जाए। औद्योगिक क्षेत्र फेज-दो के प्रवेश मार्ग के सामने स्थित अर्धनिर्मित सड़क को दो सप्ताह में मानक के अनुरूप कार्य कराते हुए पूर्ण कराने के सख्त निर्देश लोक निर्माण विभाग के अभियंता को दिए। अधिकारियों को हिदायत दी कि उद्यमियों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें आगामी पंद्रह दिनों के अंदर हर हाल में दूर कराएं। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed