{"_id":"60b2858f8ebc3e43aa45ee9e","slug":"cousin-sister-dies-of-electrocution-before-arrival-of-marriage-chandauli-news-vns5918665186","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरी बहन की बरात आने से पहले युवती की करेंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरी बहन की बरात आने से पहले युवती की करेंट से मौत
विज्ञापन
चहनिया। ब्लॉक के हृदयपुर गांव में शनिवार की सुबह घटी हृदयविदारक घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। चचेरी बहन की शादी से 12 घंटे पहले ही युवती आयुषी (20) पुत्री जगदीश यादव की करेंट लगने से मौत हो गयी। एक तरफ परिजन शव को पास के ही उसके ननिहाल रमौली मे रख कर मातम मना रहे हैं। वही दूसरी तरफ परिवार वाले शादी की रस्म पूरी करने के लिए बरात के आने का इंतजार कर रहे हैं। इस दारूण घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
हृदयपुर निवासी आयुषी यादव पुत्री जगदीश यादव खण्डवारी देवी स्नाकोत्तर महाविद्यालय की एमए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। भोर में चार बजे करीब वह पंखा चलाने के लिए तार को बोर्ड में लगाने लगी। तभी बिजली का करेंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से वह छटपटाने लगी। शोर सुनकर परिवार वाले जाग कर तार से आयुषी को अलग किये तब तक उसकी जान जा चुकी थी। घटना के बाद माता सीता देवर ,दो भाई आशुतोष व परितोष का रोकर बुरा हाल है। गांव व घर मेँ मातम छा गया। वहीं घर मेँ चचेरी बहन दिव्या यादव पुत्री रणजीत यादव की शादी शनिवार को है । बारात जौनपुर के नरकट्टा गांव से आ रही। जिसके मद्देनजर परिवार वालों ने आयुषी के शव को पास के ही गांव उसके ननिहाल रमौली में रख कर दिया है। शादी की रस्म पूरी होने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह वह पल है जब एक ही परिवार मे गम और खुशी दोनो है । दोनो संस्कार को मजबूरी में पूरा किया जा रहा है। वही रविवार को परिवार से दो बहनों में एक की पहले डोली निकलेगी ठीक कुछ ही समय बाद दूसरी की अर्थी भी निकलेगी।