फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cousin sister died before sister marriage funeral after wedding in chandauli

यूपी: परिवार में शादी के दिन मौत, ननिहाल में शव रखकर मना रहे मातम, अंतिम संस्कार से पहले निभाई जाएंगी शादी की रस्में

Sat, 29 May 2021 04:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 29 May 2021 04:18 PM IST
सार

घटना चंदौली जिले के चहनियां थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव की है। चचेरी बहन की बरात आने से पहले युवती की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने शादी को देखते हुए शव ननिहाल में रखवा दिया है।

विज्ञापन
Cousin sister died before sister marriage funeral after wedding in chandauli
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का परिवार जहां शादी की खुशियों में लीन था, तो वहीं एक घटना ने पूरी खुशियों को मातम में बदल दिया। आज परिवार में जहां एक युवती की बहन की बरात आ रही है, वहीं उसकी चचेरी बहन की मौत हो गई। घटना चहनियां थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव की है।

विज्ञापन


गांव में चचेरी बहन की शादी से 12 घंटे पहले ही आयुशी(20) पुत्री जगदीश यादव की करंट लगने से मौत हो गई। एक तरफ परिजन शव को ननिहाल रमौली में रख कर जहां मातम मना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ परिवार वाले शादी की रस्म पूरी करने के लिए बरात आने का इंतजार कर रहे हैं। इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हृदयपुर निवासी आयुशी यादव पुत्री जगदीश यादव खंडवारी देवी स्नाकोत्तर महाविद्यालय की एमए प्रथम बर्ष की छात्रा है। उसने रात में पंखा चलाने के लिए तार बोर्ड में लगाया। इसी बीच बिजली का करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से वह छटपटाने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर परिवार वाले जाग गए और उसके पास पहुंचकर आयुशी को तार से अलग किया, लेकिन उसने तब तक दम तोड़ दिया था। मां सीता देवी, दो भाई आशुतोष व परितोष का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और घर में मातम छा गया है। वहीं घर में चचेरी बहन दिव्या यादव पुत्री रणजीत यादव की शादी शनिवार को है। बरात जौनपुर के नरकट्टा गांव से आ रही है। इसके मद्देनजर परिवार वालों ने आयुशी के शव को ननिहाल रमौली में रख दिया है।

शादी की रस्म पूरी होने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह वह पल है कि एक ही परिवार में गम और खुशी दोनों है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed