{"_id":"6a3057a8a3938663580f2c03","slug":"cousin-rapes-young-woman-alone-at-home-arrested-chandauli-news-c-189-1-svns1010-149997-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: घर में अकेली युवती से उसके चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: घर में अकेली युवती से उसके चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में अकेले पाकर 21 वर्षीय युवती के साथ उसके ही चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां ने अलीनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पीड़िता अपने माता-पिता के साथ गांव में रहती है। उसकी मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। 13 जून को वह एक निजी अस्पताल में कार्य करने के लिए गई हुई थीं, जबकि उनके पति मजदूरी करने बाहर गए थे। घर में युवती अकेली थी। इसी दौरान उसका चचेरा भाई घर पहुंचा और अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के अनुसार शाम को जब मां घर लौटी तो युवती घबराई हुई थी। पूछताछ करने पर उसने रोते हुए अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। बेटी की बात सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार के लोगों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अलीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है, ताकि साक्ष्यों को सुरक्षित किया जा सके और जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गांव में चर्चा का विषय बनी घटना
घटना सामने आने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों ने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ हुई इस घटना पर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि आरोपी ने रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर दिया है और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि पीड़िता और उसके परिवार को हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
जब रिश्ते हुए शर्मशार
10 मई 2023 को चंदौली में बरात के दौरान घर के बाहर सो रही 12 साल की किशोरी से उसके फूफा ने दुष्कर्म किया।
22 मार्च 2021 को नौगढ चकरघट्टा थाना क्षेत्र एक गांव में कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक ने छात्रा से दुष्कर्म किया।
23 मार्च 2025 को मुगलसराय थाना क्षेत्र के पड़ाव अंतर्गत गांव में भाई ने कमरे में सो रही बहन का दरवाजा बंद कर छेड़खानी करने लगा। बहन के विरोध करने पर मारकर सिर फोड़ दिया।