फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Course will be completed by running additional classes

यूपी बोर्ड: परीक्षा की तिथि घोषित, अधूरे कोर्स पूरा कराना चुनौती

Thu, 11 Feb 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Course will be completed by running additional classes
पीडीडीयू नगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा की तारीख बुधवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी कर दी गई। अब जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। वहीं 24 अप्रैल से 12 मई तक परीक्षा की तिथि आने के बाद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में कोर्स पूरा करने की चिंता बढ़ गई है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर कोर्स पूरे कराएं जाएंगे।
विज्ञापन

इस साल जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 101 केंद्र बनाए गए हैं। आपत्तियों का निस्तारण भी किया जा चुका है। इस बार हाईस्कूल और इंटर के 66900 से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। छात्रा प्रतिभा और छात्र भीम का कहना है कि कोरोना के चलते कोर्स 50 फीसदी भी पूरा नहीं हो सका है। ऑनलाइन कक्षाएं चली हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण इसका बहुत लाभ नहीं मिल सका है। क्योंकि इंटरनेट और बिजली की समस्या से काफी दिक्कतें आईं। अब कक्षाएं चल रही है तो उम्मीद है कि कोर्स लगभग पूरा हो जाएगा। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. रामचंद्र शुक्ल और नगर पालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि कोरोना काल के चलते पढ़ाई बाधित हुई है। जब से संक्रमण का असर कम हुआ है और कक्षाएं संचालित हो रही हैं तब से प्रयास है कि कोर्स को तेजी से पूरा कराया जाए। अच्छी बात यह है कि बोर्ड परीक्षा इस साल फरवरी की जगह अप्रैल के आखिर से शुरू हो रही है। ऐसे में दो महीने का समय मिल रहा है। इसी समय में बाकी बचे कोर्स को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के सभी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि कोर्स समय से पूरा कराएं। जरूरत के अनुसार कोविड-19 का ध्यान रखते हुए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर छूटे पाठ्यक्रम पूरा करा लें। जिससे बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राओं का नुकसान न हो। डॉ. विनोद कुमार राय, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed