{"_id":"be4302d7f9dee366aecc1c682929a3b8","slug":"couples-in-mass-wedding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायत्री परिवार द्वारा क्षेत्र के बगही गांव स्थित सनराईज पब्लिक स्कूल के
विज्ञापन
प्रांगण में सोमवार की सुबह दस बजे आदर्श विवाह संस्कार एवं सामूहिक विवाह
का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक विष्णु पटेल ने चंदा इकट्ठा कर चार मई को विवाह का दिन निर्धारित किया था। इसके तहत सोमवार को गायत्री परिवार द्वारा नौ जोड़ों की शादी कराई गई। वहीं इस दौरान बारातियों एवं अतिथियों के भव्य स्वागत की व्यवस्था करने के साथ करीब 1000 लोगों के खाने-पीने का प्रबंध किया गया था।
विवाह संस्कार के दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों ने मंच से वैदिक मंत्रोच्चार कर वर-वधू से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। जयमाल के बाद नव विवाहित जोड़ों को सात वचन एवं सात फेरे निभाने का संकल्प दिलाया गया। इसके बाद नवविवाहित जोड़ों को समाज सेवियों एवं लोगों द्वारा आशीर्वाद एवं गिफ्ट दिए गए।
इस संबंध में नव विवाहिता अनीता भारती के पिता शंकर भारती का कहना है कि गायत्री परिवार द्वारा यह एक नेक काम किया जा रहा है।
कोढ़वा, सारनाथ वाराणसी निवासी सोनू सोनकर की माता मुन्नी देवी ने कहा कि इस प्रकार की शादी से इससे गरीब भी अपनी बेटी की शादी करने की सोच सकता है।
इस अवसर पर रोहनियां विधायक महेंद्र पटेल, पूर्व विधायक छब्बू पटेल, शिवशंकर पटेल, जयप्रकाश यादव, बाबूलाल यादव, परवेज अहमद, डा. हरिहर सिंह, डा. आरके शर्मा, डा. ओपी सिंह, विनोद कुमार, विक्रांत आदि मौजूद रहे।