फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Corona positive

कोरोना पाजीटिव युवक के परिजन होम क्वारंटीन

Fri, 19 Jun 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Corona positive
चकिया के हॉटस्पाट पिपरिया गांव का निरीक्षण करते डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे। - फोटो : CHANDAULI
चकिया। विकास खण्ड के पिपरिया गांव में दिल्ली से आये युवक के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से गांव तथा आस-पास के गांवो में सनसनी फैल गयी है। कोरोना पाजीटिव के गांव को स्थानीय प्रशासन द्वारा हॉटस्पॉट घोषित करदिया गया है तथा गांव को पूरी तरह सील कर दिया गया है। शुक्रवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रम्हचारी दूबे समेत अन्य अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर गांव को सेनेटाईज कराया तथा ग्रामीणो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पिपरिया गांव लौटे प्रवासी की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव पाये जाने से हॉटस्पॉट घोषित गांव में बाहर से आने तथा गांव से बाहर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। शुक्रवार को प्रशासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुचित पटेल के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने गांव में प्रवेश करने वाले प्रमुख पांच स्थानों पर बैरेकेडिंग की तथा गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा पाजीटिव प्रवासी के चार परिजनो को क्वारांटीन कर उनके सैम्पल कलेक्ट किया गया। परिजनो को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया तथा उनके सैम्पल लिये गये। पिपरिया गांव के निवासियों को बाहर जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। ग्रामीणो को आवश्यक वस्तुओ की सप्लाई स्थानीय प्रशासन करेगी। शुक्रवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रम्हचारी दुबे दोपहर बाद गांव में पहुंचे। गांव में की गई बैरिकेडिंग एवं अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होने गांव की साफ-सफाई कर सेनेटाईज करने का निर्देश एडीओ पंचायत सत्येन्द्र श्रीवास्तव को दिया। उन्होंने ग्रामीणो से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाने की भी अपील की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. सुजीत सिंह ने गांव में जाकर कोरोना वायरस के पाजीटिव मरीज के संपर्क में आए आये सभी लोगो से जाँच कराने की अपील की तथा सम्पूर्ण ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के निर्देश स्वास्थ्यकर्मियों को दिया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत सतेन्द्र श्रीवास्तव, प्रधान पारसनाथ सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी वरुण सिंह, समाजसेवी राजनाथ सिंह सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed