फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Corona

कोरोना से पिकनिक स्पॉट सूने पड़े

Fri, 19 Jun 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Corona
चकिया। कोरोना संक्रमण के कारण लाकडाउन के चलते 82 दिनों तक बंद रहे राजदरी-देवदरी पर्यटन केंद्रो को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। बावजूद इसके सैलानियों की आमद नही हो रही है। इससे पर्यटन केन्द्र सूने पड़े हुए है । 82 दिनो तक बंद रहने के बाद 15 जून को राजदरी पर्यटन केन्द्र को पर्यटको के लिए पुन: खोला दिया गया। लेकिन कोराना वायरस के खौफ का साया ऐसा है कि पर्यटन केंद्रों पर पयर्टक नजर ही नहीं आ रहे है। पर्यटन केंद्र खुलने के चार दिन बाद भी वहां सैलानियों की आमद न के बराबर दिखाई दे रही है। रिमझिम फुहार के बाद भी पर्यटन स्थल सूने पड़े हुए है। राजदरी-देवदरी पर्यटन स्थल पर सैलानियों की आमद कम होने का सीधा प्रभाव पर्वतीय वन क्षेत्रों में स्थित अन्य पर्यटन स्थलों पर भी दिखाई दे रहा है। लतीफशाह, औरवाटाड़ सहित विशालकाय बांधों के जलाशयों का आनन्द लेने के लिए भी सैलानी नही आ रहे है। सैलानियों की आमद कम होने के कारण वन विभाग पूरी तरह मायूस दिखाई दे रहा है तथा राजदरी पर्यटन केन्द्र की आमदनी भी नहीं हो पा रही है। राजदरी पर्यटन केंद्र पर सैलानियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए सेनेटाईजर रखा गया है तथा पर्यटन केन्द्र को सेनेटाईज भी किया जा चुका है। वहीं सैलानियों को सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने तथा मास्क लगाने का प्रचार किया जा रहा है। उसके बावजूद सैलानियों की भारी कमी देखी जा रही है। पर्यावरणविद परशुराम सिंह ने कहा कि रिमझिम फुहारों के साथ ही सैलानियों की आमद पर्वतीय वन क्षेत्र में बढ़ जाती है। लेकिन कोरोना वायरस के खौफ का साफ असर इस बार दिखाई दे रहा है। उन्होंने पर्यटको से कोरोना वायरस से बचाव के लिए विशेषज्ञों द्वारा सुझाये गये उपायों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed