फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Corona affected railwaymen will get special CL

कोरोना ग्रसित रेलकर्मियों को मिलेगा स्पेशल सीएल

Fri, 07 May 2021 06:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Corona affected railwaymen will get special CL
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के ऐसे कर्मचारी जो कोरोना पॉजिटिव हुए हैं, उन्हें एक माह का स्पेशल कैजुअल लीव (सीएल) मिलेगा। कर्मचारी लंबे समय से रेलवे इसकी मांग कर रहे थे। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने भी अधिकारियों के समक्ष इस मांग को रखी थी। रेलवे के विभिन्न जोन में इसका प्रावधान किया जा चुका है। इसको देखते हुए बृहस्पतिवार को पूर्व मध्य रेलवें के सीपीओ (मुख्य कार्मिक अधिकारी) सुरेशचंद्र श्रीवास्तव ने पत्र जारी कर कर्मचारियों को एक माह के सीएल की मंजूरी दी। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने बताया कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे के कर्मचारियों के लिए ईसीआरकेयू के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने लगातार चार दिनों तक प्रयास किया। इसके बाद स्पेशल सीएल का पत्र जारी हुआ है। पूर्व में जो रेलकर्मी कोरोना पॉजिटिव हुए थे, उन्हें इस बात का चिंता थी कि उस कोविड की वजह से अनुपस्थित अवधि का क्या होगा। पिछले वर्ष सितंबर माह में भी कर्मचारियों ने कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों के लिए स्पेशल सीएल की मांग रखी थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को मुख्य कार्मिक ने पत्र जारी किया है। अधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार जो कर्मचारी कोविड कि वजह से घर मे या हॉस्पिटल में रहेंगे उन्हें सितंबर/2020 के पत्र के अनुसार 30 दिन का स्पेशल स्पेशल सीएल दिया जाएगा। इससे पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के 14722 कर्मियों के साथ पूर्व मध्य रेलवे के पांच मंडलों और कारखाना, वर्कशाप में कार्यरत 81706 रेल कर्मियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed