फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Construction of MNREGA parks will improve people's health

मनरेगा पार्को के निर्माण से सुधरेगी लोगों की सेहत

Thu, 02 Sep 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Construction of MNREGA parks will improve people's health
चंदौली। शहरों की तर्ज पर अब गांवों में सुंदर पार्क बनेंगे। जिले के सात गांवों में अटल मनरेगा पार्क बनाए जाएंगे । जहां रंग-बिरंगे फूल के पौधे और मखमली घास लगाई जाएगी। बच्चों के लिए खेलकूद और बुजर्गों के लिए योग स्थल और ओपेन जिम की व्यवस्था होगी। जबकि अन्य गांवों में पार्क के निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगा गया है।
विज्ञापन

गांव के लोगों को शहर जैसी सुविधा मुहैया कराने की दिशा में मनरेगा पार्क एक सराहनीय कदम कदम है। इन पार्कों में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए मनोरंजन के पर्याप्त सुविधाएं होंगी। इसके लिऐ प्रत्येक ब्लाक में एक-एक गांव का चयन किया है। अटल मनरेगा पार्क में बच्चों के लिए झूला, फिसलपट्टी, सहित अन्य सुविधाएं तो होंगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग स्थल, ओपेन जिम भी बनाया जा रहा है। बैडमिंटन व वॉलीबाल कोर्ट के साथ ही कबड्डी के लिए मैदान भी होंगे। पार्क के चारों तरफ टहलने के लिए रास्ता बनाया जाएगा। अभी जिले के सात गांवों में मनरेगा पार्क के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जिले के चयनित गांवों में उपलब्ध भूमि पर अटल मनरेगा पार्क बनाए जा रहे हैं। पार्क में बच्चों के खेल-कूद और मनोरंजन की सुविधा होगी। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी ग्रामसभा को दिया जाएगा। अन्य गांवों में भी पार्क बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। धर्मजीत सिंह, उपायुक्त मनरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed