{"_id":"5f4aa39b8ebc3e175c21fd5d","slug":"construction-of-community-toilets-stopped-chandauli-news-vns5442080100","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोका सामुदायिक शौचालय का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोका सामुदायिक शौचालय का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के बैराठ गाव मे प्रधान द्वारा आबादी से दूर जमीन चिन्हित कर कराए जा रहे सामुदायिक शौचालय के निर्माण से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे एडीओ पंचायत इंद्रभूषण दूबे ने ग्रामीणो से आबादी के पास ही जमीन मुहैया कराने पर वहीं शौचालय बनाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इस दौरान ग्रामीणो ने एडीओ पंचायत को डीपीआरओ के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
ग्रामीणों की शिकायत थी कि ग्राम प्रधान गांव मे आबादी से काफी दूरी पर जमीन चिन्हित कर सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा रहे हैं। शनिवार को शौचालय बनाने के लिए नींव खोदकर ईंट जोडी जा रही थी। गाव वालों को इसका पता चला तो वे निर्माण स्थल पर पहुंच गए और कार्य रोकवा दिया। उनका कहना था कि शौचालय का निर्माण बस्ती से काफी दूरी कराया जा रहा है। ग्रामीणों के लिए इसका उपयोग करना संभव नहीं होगा। कहा कि जब गांव के लोग शौचालय का प्रयोग ही नहीं कर पाएंगे तो सरकार का लाखों रूपया क्यों बर्बाद किया जा रहा है। मौके पहुंच एडीयो पंचायत ने ग्रामीणो को समझाते हुए कहा कि आबादी के पास ही जमीन मुहैया करवा दिया जाए तो शौचालय वहीं बनवा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रामअधार, मनोज, केशव, सोनू, रामाश्रय, छविनाथ, शिवाजी, छांगुर, पप्पू, नामवर, अजीत, धर्मेंद्र आदि शामिल रहे।