फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Construction of CC road and drain will be done at a cost of one crore

Chandauli News: एक करोड़ की लागत से होगा सीसी मार्ग और नाली का निर्माण

Mon, 01 Sep 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Construction of CC road and drain will be done at a cost of one crore
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। नगर के जायसवाल स्कूल रोड के दिन अब जल्द ही बहुरेंगे। नगीना चाय वाले से लेकर विकास नगर त्रिमुहानी तक लगभग छह सौ मीटर लंबी सीसी सड़क और नाली का निर्माण अब नगर पालिका करवाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से इस कार्य के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत एक करोड़ दो लाख रुपये का टेंडर करवाया गया है। उम्मीद है कि बरसात के बाद सड़क निर्माण का काम आरंभ हो जाएगा। पहले यह सड़क पीडब्ल्यूडी की ओर से बनवाने की योजना थी। इसी सड़क के निर्माण के लिए धनराशि आवंटित करवाने के लिए मुगलसराय विधायक और नगर पालिका सभासदों के बीच हल्की बहस भी हुई थी।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत जायसवाल स्कूल रोड का पिछले डेढ़ दशक से कोई मरम्मत नहीं हुआ था। मरम्मत के अभाव में सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी। वर्तमान में हाल यह है कि बारिश के चलते सड़क तालाब के रूप मेंं तब्दील हो गई है। लोग गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरते हैं। यह सड़क आसपास के छह वार्डों को जोड़ती है। पहले इस सड़क का टेंडर पीडब्ल्यूडी की ओर से करवाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल पूर्व में नगर पालिका किसी भी एक कार्य में 40 लाख रुपये का टेंडर ही करा सकती थी। ऐसे में सड़क के लिए आवंटित एक करोड़ दो लाख रुपये तक का कार्य पीडब्ल्यूडी या फिर कोई अन्य संस्था करा सकती थी।

वहीं हाल ही में शासन की ओर से नगर पालिका की ओर से 40 लाख रुपये तक का काम कराए जाने की क्षमता में वृद्धि करते हुए इसे दो करोड़ रुपये कर दिया। इसके बाद इस कार्य को नगर पालिका की ओर से कराए जाने के बाबत नगर पालिका की ओर से पत्राचार किया गया। शासन से अनुमति के बाद नगर पालिका ने जायसवाल स्कूल मार्ग का टेंडर करा दिया है। इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि नगीना चाय वाले से लेकर विकास नगर त्रिमुहानी तक के मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है। शीघ्र ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed