फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Constable's health deteriorated during duty, death

Chandauli News: ड्यूटी के दौरान आरक्षी की तबीयत बिगड़ी, मौत

Wed, 27 May 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Constable's health deteriorated during duty, death
चंदौली। थाना सैयदराजा क्षेत्र के नौबतपुर में ड्यूटी पर तैनात आरक्षी पंकज यादव का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि आरक्षी पंकज यादव पुत्र राम प्रकाश यादव, निवासी ग्राम गतवा, थाना तरवा, जनपद आजमगढ़, वर्तमान में पुलिस लाइन चंदौली में तैनात थे। उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा था। सोमवार को नौबतपुर में ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस विभाग की ओर से अन्य आवश्यक वैधानिक और विभागीय प्रक्रियाएं भी पूरी की जा रही हैं। एसपी आकाश पटेल ने आरक्षी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed