फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congressmen encompass

कांग्रेसियों ने दिया धरना

Tue, 13 Oct 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 13 Oct 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Congressmen encompass
पिछले दिनों वाराणसी में प्रतिकार यात्रा के दौरान गिरफ्तार अजय राय की
विज्ञापन
रिहाई और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोगों पर से मुकदमा हटाने की मांग करते हुए शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर के जीटी रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में धरना प्रदर्शन किया।



 कार्यकर्ताओं ने बांहों पर काली पट्टी बांध कर काला दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया।


सभा में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव हीरालाल शर्मा ने कहा कि भाजपा और सपा की नूरा कुश्ती जगजाहिर है।

 जनता ने देख लिया है कि लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अजय राय को सपा सरकार ने फर्जी तरीके से मुकदमा में फंसा कर गिरफ्तार किया है।

शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि प्रतिकार यात्रा में शामिल भाजपा विधायक रविन्द्र जायसवाल, ज्योत्सना श्रीवास्तव सहित सपा के नेताओं को छोड़ दिया गया है।


चेतावनी दी कि अजय राय सहित कांग्रेस वाराणसी जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमों को जब तक वापस नहीं लिया जाता है कांग्रेसी आंदोलन करेंगे।


धरना में शाहिद तौसिफ, अकील अहमद बाबू, नंदगोपाल सिंह, सतपाल सिंह, राजकुमार गोंड, विजय गुप्ता, संतोष तिवारी, दशरथ चौहान, डा. बृजमोहन, धनंजय सिंह, संजय मिश्र, बृजेश गुप्ता, मेवालाल पटेल, प्रभुनारायन तिवारी, जामवंत, डा. जीके पांडेय, उदय चौहान, अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed