फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congress state president strongly attacked the central government

यूपी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र पर बोला हमला, कहा-किसानों की नहीं पूंजीपतियों की है चिंता

Sat, 16 Jan 2021 10:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 16 Jan 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Congress state president strongly attacked the central government
वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने काशी से प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जीरो टॉलरेंस वाली सरकार में 40 बड़े घोटाले हैं और ऐसे लोगों को भ्रष्टाचार की बात नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन


शनिवार की देर शाम वाराणसी के दो दिवसीय दौर पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार को सबको मुफ्त वैक्सीन की सुविधा देनी चाहिए।
विज्ञापन


अगर वैक्सीन को लेकर किसी के मन में कोई भ्रांति है तो सीएम को खुद टीका लगवाकर उसे दूर करना चाहिए। केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार विदेशी व पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन गई है। अब इसे देश के गरीब, किसान, नौजवान से कोई मतलब नहीं है। देश के किसान धरने पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। सरकार को सिर्फ  पूंजीपतियों व बड़े घरानों की चिंता है। उसे आम आदमी से कोई लगाव नहीं रह गया है। कांग्रेस पार्टी जन सामान्य की पार्टी है। कांग्रेस के वनवास का खामियाजा देश की जनता भुगत रही है। महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है।

इसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। जब से देश में कांग्रेस की सरकार नहीं है, तब से देश में बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं बढ़ी है। आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

इसके लिए सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर संगठन का कार्य करें। वह अस्सी स्थित कुरुक्षेत्र तालाब पर प्रबुद्धजनों के साथ खिचड़ी सहभोज में शामिल हुए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, पूर्व विधायक अजय राय समेत काफी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

 

इसके पहले चंदौली जिले के दौरे पर भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गए। नियामताबाद गांव के पोखरे पर आयोजित संगठन सृजन अभियान की बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की नहीं पूंजीपतियों की चिंता है। अब इन्हें देश के गरीब, किसान, नौजवान से कोई मतलब नहीं है। भीषण ठंड में किसान धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। कांग्रेस पार्टी जन सामान्य की पार्टी है।

पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर संगठन का गठन होगा। इसके लिए अभी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। जबसे देश में कांग्रेस की सरकार नहीं है तब से देश में बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं आदि बढ़ी हैं। इसका खामियाजा भी देश की जनता भुगत रही है।

अब जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद की निगाह से देख रही है। भाजपा पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

इसके लिए सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जूझ करके संगठन का कार्य करें। इस मौके पर प्रदेश सचिव वेदप्रकाश सिंह, जिला सचिव राकेश तिवारीो, सरिता पटेल, प्रमोद पांडेय, डॉ. सुल्तान खान, सतीश बिंद, दयाराम पटेल रहे। 

एक दर्जन लोगों की कटी जेब 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की नियामताबाद पोखरे पर आयोजित सभा के दौरान एक दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जेब कट गई। हालांकि कुछ नेताओं के पर्स जमीन पर फेंके मिले। इसको लेकर इलाके में चर्चा होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed