फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congress celibrated Foundation Day

कांग्रेस ने स्थापना दिवस मनाया

Tue, 29 Dec 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 29 Dec 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Congress celibrated Foundation Day
जनपद में कांग्रेसियों ने संगठन का स्थापना दिवस सोमवार को पूरे   हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेेटी के नगर   स्थित  कार्यालय पर कार्यकत्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाते हुए एक दूसरे को   बधाईयां दी और शास्त्री पार्क पहुंच पौधारोपण भी किया।

इसके बाद सैकड़ो की   संख्या में कांग्रेसजन वाराणसी में आयोजित सदभाव बढ़ाओ-अभाव मिटाओ   पदयात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हो गये।   
स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को जिले भर में कांग्रेस कार्यकत्ताओं   द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। शहर कांग्रेस कमेटी ने मुगलसराय   स्थित कार्यालय में केक काटकर जश्न मनाया।

इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि    28 दिसंबर 1885 में एक अंग्रेज अधिकारी एओ हयूम द्वारा कांग्रेस की स्थापना   की गयी थी। कहा कि पार्टी ने तमाम उतार चढ़ाव देखें परन्तु जनता ने हमेशा   कांग्रेस को ही बेहतर पाया है।

वहीं वाराणसी में आयोजित सदभाव रैली में   शामिल होने के लिए रवाना होने के पहले शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकत्ताओं   ने शास्त्री पार्क में पौधारोपण कर सभा की। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि   केन्द्र में भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार व अंहकार में लिप्त है।

अब बीड़ा उठा लिया है की मोदी सरकार के झूठे वादों को जनता   के बीच ले जाकर बेनकाब करेंगे। इस दौरान हीरालाल शर्मा, अकील अहमद, राकेश सिंह, सतपाल सिंह, शाहिद   तौसिफ  नंद गोपाल सिंह, राजकुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed