{"_id":"5b88ac62fc818119f9404afdd4d44718","slug":"congress-blew-effigy-of-cm-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 22 Aug 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के
विज्ञापन
विरोध में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर अध्यक्ष रामजी गुप्ता के
नेतृत्व में जीटी रोड स्थित वीआईपी गेट पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का
पुतला फूंका।
इसके पूर्व शास्त्री पार्क से जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता मोदी-मुलायम भाई-भाई, अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इसके पश्चात सभा का आयोजन किया गया।
सभा की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की सरकार जनसमस्याओं के खिलाफ उठ रही आवाज को बल प्रयोग कर दबाना चाहती है। लखनऊ में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठी चार्ज इसका जीता जागता उदाहरण है।
कहा कि पिछले 17 अगस्त को लखनऊ में गांधीवादी तरीके से बिजली कटौती, खाद, बीज व लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुख्यमंत्री के इशारे पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, कांग्रेस प्रवक्ता राजबब्बर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हो गए। इसमें नगर के भी एक कार्यकर्ता को गंभीर चोटें आई हैं।
कहा कि प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए पुलिस के बल पर दमनकारी रवैया अख्तियार किए हुए है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का नामोनिशान मिट गया है और जंगलराज कायम हो गया है। सूबे में अंधाधुंध ढंग से बिजली कटौती जारी है।
सड़कें खस्ताहाल व अस्पतालों में चहुंओर दुर्व्यवस्था का आलम है। वहीं किसानों को खाद व बीज के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। जबकि सपा कार्यकर्ता गांव-गांव घूमकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
इस दौरान लजीज कुरैशी, बृजेश गुप्ता, सतपाल सिंह, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह, मेवालाल पटेल, दशरथ चौहान, अब्दुल खालिक, शमीम सादात आदि मौजूद रहे। संचालन शाहिद तौसिफ व धन्यवाद ज्ञापन नंदगोपाल सिंह ने किया।