फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congress announces three candidates

कांग्रेस ने तीन प्रत्याशी किए घोषित

Thu, 10 Feb 2022 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Congress announces three candidates
कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को 33 विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा की। इसमें से चंदौली के तीन विधानसभा सीट मुगलसराय, सैयदराजा और चकिया से प्रत्याशी घोषित किया। जिले के दमदार सीट माने जाने वाले 380 मुगलसराय विधानसभा सीट से पूर्व में भाजपा से तीन बार विधायक रह चुके छब्बू पटेल को, 382 सैयदराजा विधानसभा सीट से विमला देवी बिंद और 383 चकिया विधानसभा सीट से रामसुमेर राम को कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पूर्व 381 सकलडीहा विधानसभा सीट से कांग्रेस ने देवेंद्र सिंह मुन्ना को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इस प्रकार जिले के सभी चारों विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।
विज्ञापन

मुगलसराय विधानसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं छब्बू पटेल
पीडीडीयू नगर। नियामताबाद विकासखंड के मढ़िया गांव के मूल निवासी छब्बू पटेल भाजपा के टिकट से मुगलसराय विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। 11 वीं विधानसभा चुनाव 1991 में पहली बार भाजपा का परचम छब्बू पटेल ने फहराया और पूर्व विधायक गंजी प्रसाद के बेटे रामकिशुन को 6,390 वोटों से हरा दिया। 12वीं विधानसभा चुनाव 1993 में छब्बू पटेल ने एक बार फिर बसपा के मो. हलीम को 14,593 वोटों के अंतर से हराकर भाजपा को जीत दिलाई। 13 वीं विधानसभा चुनाव 1996 में भाजपा के छब्बू पटेल ने समाजवादी पार्टी रामकिशुन को 6766 वोटों से हराकर अपनी जीत की हैट्रिक बनाई। 14 वीं विधानसभा चुनाव 2002 में मुगलसराय (224) सीट पर समाजवादी पार्टी के रामकिशुन यादव ने भाजपा के छब्बू पटेल का न सिर्फ जीत का रथ रोका बल्कि को 12,044 वोटों से हराकर अपनी दो हार का बदला भी लिया। 2021 में इन्होंने कांग्रेस का दामन थामा और कांग्रेस ने इन्हें मुगलसराय से प्रत्याशी बनाया है। छब्बू पटेल का यह सातवां चुनाव है। भाजपा और सपा ने अभी तक इस सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन

दो बार के बीडीओ रहे रामसुमेर को बनाया प्रत्याशी
पीडीडीयू नगर। कांग्रेस ने चकिया विधानसभा 383 से जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव और चकिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी राम सुमेर राम को प्रत्याशी बनाया है। मूल रूप से बलिया के रहने वाले राम सुमेर राम चकिया में ही 1994 और 2003 में खंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रहे हैं। 2012 में वे नौकरी से रिटायर हुए और कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। विभिन्न पदों पर रहते हुए फिलहाल वे जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव के पद पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैयदराजा से कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष की पत्नी को टिकट
नियामताबाद। क्षेत्र के कठौड़ी गांव निवासी और वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सतीश बिंद की पत्नी पूर्व प्रधान विमला बिन्द को कांग्रेस पार्टी ने सैयदराजा विधान सभा से टिकट दिया है। विमला बिन्द के पति सतीश बिन्द ने 2000 में ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ने के साथ राजनीति में प्रवेश किया था और मामूली तीन मतों से चुुनाव हार गए। विधानसभा चुनाव 2012 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ें जिसमें उन्हें 18000 मत मिले थे पर जीत नहीं सके। लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस ने उन्हें चंदौली से लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया और एक सप्ताह के बाद हटा दिया। वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेेश के कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed