फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congratulations: to those born on 29 February

चार साल बाद खास मौके को खास तरीके से सेलिब्रेट करेंगे

Thu, 27 Feb 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Congratulations: to those born on 29 February
पीडीडीयू नगर। वर्ष 2020 कुछ लोगों के लिए खास बन गया है। लीप इयर में फरवरी 29 दिनों का है। इस दिन जन्म लेने वाले अथवा शादी करने वालों के लिए वर्षगांठ चार वर्ष बाद आती है। इस वजह से यह दिन ऐसे लोगों के दिल में खास जगह बना लेती है। इस वर्ष भी 29 फरवरी जन्म लिए लोगों ने इस खास मौके को खास तरीके से सेलिब्रेट करने का मन बनाया है। नगर से सटे कुढ़े खुर्द निवासी तनुज यादव बाबी की शादी चार वर्ष पहले 29 फरवरी को हुई थी। कहते हैं कि अपने दोस्तों को तो प्रति वर्ष शादी की मुुबारकबाद देता हूं लेकिन मेरी शादी की सालगिरह चार वर्ष बाद आ रही है। इसके लिए हमने खास प्लान बनाया है। कहा कि चार वर्ष बाद आने वाली मिली खुशी पर चार वर्ष की कसर पूरी कर लेंगे। चकिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी कैलाश प्रसाद जायसवाल की पत्नी आरती जायसवाल का जन्मदिन 29 फरवरी को है। उनका जन्म वर्ष 1988 में हुआ था। आरती जायसवाल कहती हैं कि प्रत्येक चार वर्ष पर वह अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस दिन को वेअपने परिवार के साथ बच्चों के साथ हंसी खुशी के साथ मनाएंगी। अस्पताल में गरीब असहाय के बीच में फल वितरण करके अपने जन्मदिन मनाएंगी। कहती हैं कि इस खास दिन केे असहाय गरीबों के बीच खुशियां बांट कर मनाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed