फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Conflict creates passion play

संघर्ष का जज्बा पैदा करता है खेल

Sun, 10 Jan 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 10 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Conflict creates passion play
मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय डिग्री कालेज में शनिवार को खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कालेज के स्नातक की छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


उद्घाटन करते हुए प्राचार्या डा. विजय लक्ष्मी शर्मा नेे कहा कि खेलकूद कार्यक्रमों में भाग लेने से प्रतिभागियों के अंदर संघर्ष करने का जज्बा पैदा करता है, जो जीवन के विषम परिस्थितियों में खुद को संभालने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके पूर्व खो-खो प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने एक मिनट शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन


इसेक अलावा बीए द्वितीय वर्ष व बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं के बीच मैच हुआ, जिसमें द्वितीय वर्ष की टीम एक पाली और चार अंक के साथ दूसरे स्थान रही। तत्पश्चात बीए तृतीय वर्ष व बीए प्रथम वर्ष की टीम के बीच मुकाबला हुआ,
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिसमें बीए प्रथम वर्ष की टीम एक पाली व सात अंकों के साथ विजयी रही। इस प्रकार अंतिम मुकाबले में बीए प्रथम वर्ष की टीम विजयी रही।

इस दौरान सुनम सिंह, पूनम, पूजा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सुमन सिंह प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर चुनी गईं। इस दौरान डा. राजनाथ यादव, डा. सुकृति मिश्रा, डा. रीतू खरवार, डा. मोरध्वज सिंह, डा संगीता सिंह, डा. पवन गुप्ता,  शैलेश आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed