फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Computer laboratory facilities will be available.

Chandauli News: कंप्यूटर प्रयोगशाला की सुविधा मिलेगी

Tue, 21 Jul 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Computer laboratory facilities will be available.
चकिया आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज। संवाद
शिकारगंज। चकिया के आदित्य नारायण इंटर कॉलेज और नौगढ़ राजकीय इंटर कॉलेज की सूरत बदलने वाली है। ऑपरेशन अलंकार के तहत यहां ओपन जिम की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही साइकिल स्टैंड, बाउंड्रीवॉल, सोलर प्लांट, गृह विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशाला की सुविधाएं यहां होंगी। इसके लिए शासन से कार्ययोजना को मंंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

चकिया के भजापा विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि उनके अनुरोध पर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित कार्ययोजना को मंजूरी प्रदान की है। इससे क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं बेहतर होंगी और विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा। इसके तहत आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ को ओपन जिम की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा साइकिल स्टैंड, बाउंड्री वॉल, सोलर प्लांट, गृह विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशाला सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए भी बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के लिए साइकिल स्टैंड, बाउंड्री वॉल, ओपेन जिम, सोलर प्लांट और गृह विज्ञान प्रयोगशाला सहित करीब 90.87 लाख रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में साइकिल स्टैंड, बास्केटबॉल कोर्ट, ओपन जिम, गृह विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशाला के लिए लगभग 91.63 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही चकिया विधानसभा क्षेत्र के कई राजकीय हाई स्कूलों को भी योजना का लाभ मिला है। गोलाबाद, बनरसिया, कौड़िहार, मूसाखाड़, बिठवल कला, गायघाट, खझरा, खुरुहुजा, खखड़ा, कंदवा, जमसोत, कुरहना, कैथा और सोनवार सहित विभिन्न विद्यालयों में बाउंड्री वॉल, मल्टीपरपज हॉल, कक्ष निर्माण, पुस्तकालय, बालक-बालिका शौचालय, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, स्टाफ रूम, दिव्यांग शौचालय, साइकिल स्टैंड, बास्केटबॉल कोर्ट और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी सुविधाओं के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।

आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार योजना से मिली मंजूरी पर काॅलेज के शिक्षण कार्य व विभिन्न व्यवस्थाओं में बेहतर सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed