फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Colorful embellished karva shops adorned

रंग-बिरंगी गोटेदार करवा से चंद्रमा को अर्घ्य देंगी महिलाएं

Sun, 01 Nov 2020 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Colorful embellished karva shops adorned
पीडीडीयू नगर स्थित दुकान पर सजी आकर्षक करवा व छलनी। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। पति की दीर्घायु के लिए किए जाने वाले करवा चौथ के व्रत की तैयारियों को लेकर बाजारों में नए डिजाइन के करवा व चलनियों सहित अन्य पूजा सामग्री की दुकानें सजनी आरंभ हो गई हैं। चार नवंबर को पर्व मनाया जाएगा। दुकानदार व्रती महिलाओं की मांग को देखते हुए करवों की नई व फैंसी वैरायटी मंगा रहे हैं। वहीं रंग-बिरंगी नई वैरायटी की छलनियां भी दुकानों की शोभा बढ़ा रही हैं। व्रती महिलाएं करवा व चलनी खरीदने के लिए जुटने लगी हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने और बाजारों के पहले की तरह खुलने के बाद व्यवसाय धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। दीपावली, छठ व करवा चौथ पर्व को लेकर दुकानदारों में अच्छी बिक्री की उम्मीद जगी है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महिलाएं निर्जल व्रत रहकर शाम को भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना करती हैं। दिनभर व्रत रखने के बाद विवाहित महिलाएं चंद्रोदय पर अर्घ्य देकर चलनी से पति का चेहरा निहारती हैं और इसके बाद जल ग्रहण करती हैं। इस मौके पर महिलाएं मिट्टी के बने करवा से चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। इस वर्ष रंग-बिरंगे और सजावटी करवों से बाजार पटा है। दुकानदार व्रत करने वाली महिलाओं के लिए इन करवों और चलनियों से दुकानों को सजा रहे हैं। इसके अलावा पूजन सामग्री भी दुकानों में सजा रहे हैं। उनका कहना है कि एक नवंबर से वस्तुओं की बिक्री में तेजी आएगी।
विज्ञापन

दुकानदार अखिलेश केशरी ने बताया कि वे कुम्हारों से सादे करवा खरीदकर उन्हें अपनी दुकानों में ही रंगने के बाद गोटे लगाकर सजा रहे हैं। इन करवों की ओर तेजी से व्रती महिलाओं का आकर्षण हो रहा है। इस वर्ष इन करवों की कीमत 50 से 60 रुपयों के बीच रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed