{"_id":"62069d207d974d571b1f2a38","slug":"coal-laden-truck-caught-fire-driver-and-helper-died-chandauli-news-vns638149265","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला लदे ट्रक में लगी आग, चालक और खलासी की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयला लदे ट्रक में लगी आग, चालक और खलासी की जलकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनियां। कुदरा थाना के पुसौली बाजार के समीप शुक्रवार की सुबह दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गई। इस हादसे में चालक और खलासी की जिंदा जल गए और मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास कर आग बुझाई। पुलिस चालक और खलासी के शवों को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश में जुटी है।
रोहतास से दो ट्रक मोहनिया की तरफ आ रहे थे। एक ट्रक में बालू और दूसरे में कोयला लदा हुआ था। शुक्रवार की भोर में पुसौली बाजार के समीप आगे चल रहे बालू लदे ट्रक के चालक ने किसी वाहन को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगा दिया। पीछे से तेज रफ्तार आ रहे कोयला लदे ट्रक ने रुके ट्रक से टकरा गया। इससे केबिन में आग लग गई और केबिन में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और जलने से दोनों की मौत हो गई। बीच सड़क पर धू धू कर जलते ट्रक से अफरा तफरी मच गई और सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और कुदरा पुलिस मौके पर पहुंची और प्रयास कर आग बुझाई। कुदरा थानाध्यक्ष शशि भूषण साहू ने बताया कि दो ट्रकों में तेज टक्कर की वजह से आग लगी है और इस घटना में चालक और खलासी की मौत हो गई। दोनों की पहचान की कोशिश की जा रही है। घटना की जांच की जाएगी।