फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CMO gets angry at PHC in-charge for poor progress report

Chandauli News: खराब प्रगति रिपोर्ट पर पीएचसी प्रभारी पर नाराज हुए सीडीओ

Sun, 30 Nov 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
CMO gets angry at PHC in-charge for poor progress report
चंदौली। सीडीओ आर. जगत साईं ने बैठक में अनुपस्थित रहने और प्रगति रिपोर्ट में लगातार खराब प्रदर्शन पर महमूदपुर पीएचसी के प्रभारी के प्रति नाराजगी जताई। सीडीओ ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.वाइके राय को निर्देश दिया कि संबंधित चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। वे शनिवार को मुख्यालय पर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

सीडीओ ने निर्देश दिए कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग बेहतर बनाए रखने के लिए सभी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आम नागरिकों को शासन की मंशा के अनुरूप सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए।सीडीओ ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाई. के. राय को निर्देशित किया कि सीएचसी और पीएचसी में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति हो। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी स्वास्थ्य इकाइयों में आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक बना रहे। जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत, मिशन इंद्रधनुष, टीकाकरण अभियान, परिवार नियोजन तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा में सीडीओ ने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्रों तक पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed