फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CM Yogi in Chandauli gave gifts of projects worth Rs 963 crore said Chandauli created a separate identity

चंदौली में CM Yogi: 963 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात, बोले- चंदौली ने बनाई अलग पहचान

Sun, 06 Nov 2022 07:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Nov 2022 07:26 PM IST
सार

चंदौली के महिंद्रा टेक्निकल कॉलेज में आयोजित जनसभा को सीएम योगी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के कारण चंदौली की अपनी एक अलग पहचान है। जनपद ने अपनी इस पहचान के माध्यम से देश व दुनिया में अपने को और उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दी है। 

विज्ञापन
CM Yogi in Chandauli gave gifts of projects worth Rs 963 crore said Chandauli created a separate identity
चंदौली सीएम योगी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर चंदौली पहुंचे। महिंद्रा टेक्निकल कॉलेज में आयोजित विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के साथ बाल विकास एवं पुष्टाहार द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देने के साथ ही उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया।

विज्ञापन


जनसभा स्थल से ही 963.52 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मंच पर सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, विधायक सुशील सिंह सहित कई अन्य भी थे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंदौली उत्तर प्रदेश का एक कृषि उत्पादक जनपद है।
विज्ञापन


खेती-किसानी के कारण इस जनपद की अपनी एक अलग पहचान है। जनपद ने अपनी इस पहचान के माध्यम से देश व दुनिया में अपने को और उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दी है। आकांक्षात्मक जनपद से एक सामान्य जनपद के रूप में चंदौली की नई पहचान ने भारत सरकार के नीति आयोग से कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2023 तक बन जाएगा चंदौली का मेडिकल कॉलेज

जब मार्च 2023 में जनपद चंदौली का मेडिकल कॉलेज बन जाएगा तब यहां के नौजवानों को मेडिकल शिक्षा के साथ-साथ विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा के लिए बीएवं अन्य संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा
इससे पहले उन्होंने कहा कि जनपद चंदौली में करीब एक हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। मैं इसके लिए चंदौली जनपदवासियों को हृदय से बधाई व अपनी शुभकामनाएं देता हूं। सीएम योगी के कार्यक्रम के दौरान भारी सुरक्षा बंदोबस्त रहा। 

डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव कर रही सबका विकास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्ग के लोगों को दे रही है। भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जिस ब्रिटेन ने हमपर 200  सालों तक शासन किया, उसको पछाड़कर भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गई है।

उन्होंने कहा कि  आज देश बदल रहा है। वैश्विक मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। जब देश आजाद हुआ था। उस समय लाल किले पर तिरंगा फहराते देश के बहुत कम लोगों ने देखा था। क्योंकि उस समय देश में टीवी नहीं था। लेकिन आजादी के 75वें वर्ष में पीएम नरेंद्र मोदी ने जब लाल किले से तिरंगा फहराया और घर-घर पर तिरंगा लहराया तो यह दृश्य पूरे देश ने देखा।

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश का नौजवान देश का सबसे प्रतिभाशाली नौजवान है। तकनीकी दृष्टि से भी सशक्त हो, वह देश-दुनिया में जा सके, वैश्विक मंच पर छा सके, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमने प्रदेश में दो करोड़ नौजवानों को टैबलेट या स्मार्टफोन देने का बड़ा कार्य अपने हाथ में लिया है। प्रदेश में महिला सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed