{"_id":"66f7426e4d24a23c0bc8eb261628430d","slug":"clouds-are-hidden-under-the-sun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों की ओट में छिपे रहे सूर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों की ओट में छिपे रहे सूर्य
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को कोहरे का असर दिखा, दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। स्थिति यह रही कि दिन भी सड़क पर वाहनों के हेड लाइट जलाकर वाहन चले। दिन भर लोग जगह-जगह अलाव तापते भी दिखे। जिलाधिकारी ने मौसम को देखते हुए मंगलवार से अलाव जलाने का निर्देश्ा जारी कर दिया है।
इस वर्ष ठंड की शुरूआत अपेक्षाकृत देर से हुई है। दिसंबर माह की शुरूआत में भी घरों में पंखा चलते दिखे। इससे लोग चिंतित होने लगे थे लेकिन सोमवार को मौसम ने यू टर्न लिया और अचानक धूंध की बादल छा गई। आधी रात के बाद छायी धूंध की वजह से सड़क पर जहां तहां वाहन खड़े हो गए। भोर में जब लोगों की आंखें खुली और कमरे के बाहर कदम रखा तो कोहरे की चादर देख कर प्रसन्न हो गए। अचानक ठंड का एहसास हुआ तो शरीर को गर्म कपड़ों से ढंका। ठंड में ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल गए। कामकाजी लोग आफिस में भी देर से पहुंचे। सड़क पर धूंध की वजह से लोग वाहनों के हेडलाइट जलाकर चले। सर्वाधिक दिक्कत यात्रा करने वालों को हुई।
रेलवे स्टेशन तो मानों धूंध में गायब ही हो गया। प्लेटफार्म पर आती ट्रेन भी दिखने में परेशानी हुई। धुंध की वजह से ट्रेनें भी विलंब से चलीं। एक दर्जन ट्रेन तीन से चार घंटे की देरी से पहुंची। ऐसे में ठंड में ट्रेनों का इंतजार लोगों के लिए मुश्किल साबित हुआ। दूसरी तरफ ठंड में इजाफा से किसानों में खुशी है। उन्हें रबी की फसल अच्छी होने की संभावना है। उधर, बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने सोमवार को सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रमुख स्थलों पर अलाव जलाने के लिए निर्देश दे दिये है। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक उपजिलाधिकारी को तत्काल 25- 25 हजार रुपये उपलब्ध करा दिए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार से उपजिलाधिकारी के अतिरिक्त तहसीलदार व राजस्वकर्मी चक्रमण के दौरान अपनी गाड़ियों में कंबल भी रखेंगे रहेंगे जो मौके पर जरूरमंदो को दिए जाएंगे। फिलहाल वितरण के लिए कोई भी कैंप नहीं लगाया जायेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर सैयदराजा थाना क्षेत्र के फूटियां गांव के समीप रविवार की रात दो बजे प्रतापगढ़ से रांची जा रहे ट्रक चालक को धूंध की वजह से सड़क पर आगे खड़े गिट्टी लदा ट्रक नहीं दिख और उससे जा टकराया। इस घटना से ट्रक चालक साहब अली (45) और खलासी सैयद अली (38) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।