फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Clerk traveled to America by forging CMO signature

चंदौली: सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर लिपिक घूम आया अमेरिका, बिना अनुमति के शस्त्र लाइसेंस भी बनवाया

Sat, 10 Feb 2024 12:14 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 10 Feb 2024 12:14 AM IST
सार

प्रमोद मिश्रा की तैनाती वर्तमान में संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में है। बगैर शासन से अनुमति लिए उसने सीएमओ का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर अमेरिका का दौरा कर लिया।

विज्ञापन
Clerk traveled to America by forging CMO signature
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

चंदौली जिले के स्वास्थ्य विभाग में तैनात लिपिक प्रमोद मिश्रा का मामला विधानसभा में उठा है। कुशीनगर के विधायक डॉ. असीम कुमार ने लिपिक पर आरोप लगाया है कि वह सीएमओ का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर न सिर्फ अमेरिका घूम आया, बल्कि बगैर अनुमति के शस्त्र का लाइसेंस भी बनवा लिया है।

विज्ञापन


भाजपा विधायक डॉ. असीम कुमार ने विधानसभा में प्रश्न के दौरान बताया कि प्रमोद मिश्रा की तैनाती वर्तमान में संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में है। बगैर शासन से अनुमति लिए उसने सीएमओ का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर अमेरिका का दौरा कर लिया। साथ ही, अपने नाम से शस्त्र लाइसेंस भी जारी करवा लिया है, जो कर्मचारी नियमावली के विरुद्ध है। उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच कराकर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 

मामला वर्ष 2022 के पहले का है। इससे पहले लिपिक प्रमोद मिश्रा भदोही में तैनात था। यहां के सीएमएस या सीएमओ से मामले का कोई लेना देना नहीं है। फिलहाल प्रमोद अक्तूबर 2022 से चकिया तैनात है। - डॉ. अजय कुमार गौतम, सीएमएम, संयुक्त चिकित्सालय, चकिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएमओ के हस्ताक्षर से यदि आरोपी ने कोई फर्जीवाड़ा किया है तो इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। - आरबी शरण, एसीएमओ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed