फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cleanliness and repair of quarters should be done in railway colonies

स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में उठा कॉलोनियों की सफाई का मुद्दा

Fri, 26 Jun 2020 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness and repair of quarters should be done in railway colonies
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की दो दिवसीय बैठक ऑनलाइन हुई। इसमें डीआरएम पंकज सक्सेना ने रेल अधिकारियों संग रेल यूनियन के पदाधिकारियों के माध्यम से रेलकर्मियों की समस्याएं जानी। बैठक में रेलवे कॉलोनियों में साफ-सफाई, जलभराव, पानी आपूर्ति के साथ रेलकर्मियों के इंक्रीमेट, कोरोना वायरस संक्रमण के बीच कार्य आदि का मुद्दा उठाया गया। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने रेलवे कालोनियों में सफाई करवाने और क्वाटरों की मरम्मत करवाने की बात डीआरएम से कही।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने कहा कि किसी भी संगठन को सुचारु रूप से चलाने एवं वाणिज्यिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता तभी मिल सकती है जब उसका औद्योगिक संबंध बेहतर हो। वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि हमारे औद्योगिक संबंध मधुर एवं सौहार्दपूर्ण रहे हैं। रेल प्रशासन कर्मचारी कल्याण लिए संकल्पित रहा है। बैठक में मंडल के कर्मचारी यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बालक राम ने डीआरएम को आश्वस्त किया कि रेल प्रशासन की ओर से उठाये जाने वाले प्रत्येक कदम पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) उनके साथ रहेगा। ईसीआरकेयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष डीपी यादव ने वर्ष 2012-13 में ज्वाइन करने वाले कर्मियों के इंक्रीमेंट रुकने का मुद्दा उठाया। इस दौरान रेलवे अस्पताल में कोरोना के इलाज की सुविधा देने, कोरोना जांच के लिए कर्मचारियों को रेफर करने, रेलवे क्वार्टरों की मरम्मत पूरा करने की मांग उठाई। बीबी पासवान ने भी नाला सफाई, पानी आपूर्ति आदि की मांग उठाई। बैठक में एडीआरएम प्रथम राकेश कुमार रोशन, एडीआरएम द्वितीय अतुल कुमार, सीनियर डीओएम सुधांशु रंजन, सीनियर डीईई एसएंडटी (समन्वय) बीके यादव, वरीय मंडल विद्युत अभियंता(सामान्य) एके श्रीवास्तव, वरीय मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) इंदु प्रकाश, वरीय मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) ओपी सिंह यादव, वरीय मंडल अभियंता फर्स्ट सुनील कुमार, डीपीओ गोपाल मंडल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed