{"_id":"613516c58ebc3e2f792b195f","slug":"clash-between-two-group-in-chandauli-during-returning-home-after-engagement-party-accuse-for-firing-on-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौलीः सगाई समारोह के बाद घर लौट रहे दो पक्षों में मारपीट, गोली चलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौलीः सगाई समारोह के बाद घर लौट रहे दो पक्षों में मारपीट, गोली चलाने का आरोप
Mon, 06 Sep 2021 05:13 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 06 Sep 2021 05:13 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि मामला दो पक्षों के बीच का विवाद लग रहा है। वाराणसी निवासी कपड़ा व्यवसाई ने कहा कि वह शादी में शामिल होकर एक होटल से लौट रहे थे। उसी दौरान उनकी कार को ओवरटेकर कर लिया और रास्ते में रोक लिया।
विज्ञापन
मारपीट में कार का शीशा तोड़ा गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के मुगलसराय थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित सगाई समारोह के बाद देर रात घर लौट रहे दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वाराणसी के नई बस्ती निवासी कपड़ा व्यवसाई अशरफ अली ने कहा कि होटल से निकलने पर उनकी कार को एक वाहन ने ओवरटेक कर रोक लिया। उस वाहन पर सवार लोगों ने हॉकी और डंडे से उनकी कार पर वार किया। शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि बदमाशों ने कार पर पीछे से फायर भी किया। मुगलसराय इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल मामला दो पक्षों के मारपीट का लग रहा है। खबर लिखे जाने तक मुगलसराय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
महिला यात्री को नशीला लड्डू खिलाकर पर्स उड़ाया
चंदौली के भीषमपुर गांव निवासी शकीला बानो (23) रविवार को ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गई। अचेतावस्था में उसे चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। महिला के परिजनों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिवार वालों के अनुसार महिला को कटनी-वाराणसी मार्ग पर ट्रेन में एक अधेड़ महिला ने नशीला लड्डू खिलाकर पर्स उड़ा दिया।
विज्ञापन