{"_id":"5df3e1218ebc3e8800729107","slug":"civic-animities-chandauli-news-vns499662558","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड बढ़ी लेकिन नहीं अलाव की व्यवस्था अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड बढ़ी लेकिन नहीं अलाव की व्यवस्था अधूरी
विज्ञापन
शुक्रवार को बारिश से ठंड में हुए इजाफा के बाद चकिया में अलाव तापते लोग।
- फोटो : CHANDAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। ठंड में मौसम में हुई बरसात के बाद शुक्रवार की शाम से सर्द हवाएं चलने लगे। सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई लेकिन अब तक जिले भर में में अलाव के मुकम्मल इंतजाम नहीं हो पाए हैं। सड़क किनारे जीवन यापन करने वाले लोग ठंड में ठिठुरते हुए रात गुजराने को विवश हैं।
पीडीडीयू नगर क्षेत्र में पालिका की ओर से सिर्फ पांच स्थानों पर ही अलाव जलाया जा रहा है। ईओ कृष्ण चंद्र ने बताया कि अभी हर रोज डेढ़ कुतंल लकड़ी पांच स्थानों पर जलाई जा रही है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी वैसे-वैसे और भी स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे। चकिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में बरसात के चलते ठंड बढ़ने का बाद लोग अपने-अपने स्तर से अलाव जलाकर खुद को मौसम की मार से बचाने के प्रयास में लगे हुए हैं जबकि प्रशासन की ओर से अलाव की कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। जिला योजना समिति की सदस्य मीना विश्वकर्मा ने नगर पंचायत के चेयरमैन अशोक कुमार बागी एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी उपजिलाधिकारी सीपू गिरी को ज्ञापन देकर ठंड को देखते हुए नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में अलाव जलाने तथा गरीबों, असहायों में कम्बल बांटने की मांग की है।
पीडीडीयू नगर/ इलिया। ठंड में हुई बरसात ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सड़कों पर कीचड़ और फिसलन की समस्या से शुक्रवार को दिनभर लोग जूझते रहे। नगर पालिका पीडीडीयू नगर क्षेत्र में शाहकुटि, पराहुपुर, अलीनगर, नई बस्ती क्षेत्रों में जगह-जगह पानी भर गया। बरसात के कारण नाबदान का पानी सड़क पर बहने लगा। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इलिया संवाददाता के अनुसार बारिश के चलते कस्बा स्थित मुख्य चौराहे पर जलभराव हो गया। इससे कस्बावासियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना रहा कि सड़क निर्माण के लिए कई बार क्षेत्र लोग जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारियों तक से गुहार लगा चुके है। कस्बा के पिंटू गुप्ता, हनुमान प्रसाद, परविन्दर केशरी, दशरथ गुप्ता ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कस्बा में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने एवं नाली निर्माण कार्य में तेजी लाने का मांग की है।