फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   civic animities

अभियान के एक पखवारे में बिजली विभाग ने वसूले नौ करोड़

Sat, 14 Dec 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
civic animities
पीडीडीयू नगर। बिजली विभाग की ओर से 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक बिजली बिल के बकाएदारों व बिजली चोरी के खिलाफ जनपद में मेगा अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली बिल के बड़े बकाएदारों से अंतिम दिन बृहस्पतिवार तक कुल 83 हजार उपभोक्ताओं से लगभग नौ करोड़ रुपये वसूले गए। इसके अलावा 11 करोड़ रुपये के 1024 बकाएदार उपभोक्ताओं के घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन

यह जानकारी गोधना स्थित मंडल कार्यालय में बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक के बाद विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार पाठक ने दी। बताया कि सरकार की ओर से प्रदेश भर में चलाए गए बिजली बिल के बकाएदार उपभोक्ताओं पर कठोर कार्यवाही का आदेश दिया गया था। इसके बाद गत 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक मंडल के कुल दो लाख उपभोक्ताओं में से 83 हजार डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए नौ करोड की राजस्व वसूली की गई। साथ ही मेगा अभियान के अंतिम दिन तक कुल 11 करोड़ के बकाए पर 1024 उपभोक्ताओं के घरों व प्रतिष्ठानों की विद्युत आपूर्ति को अस्थायी तौर पर विच्छेदित कर बकाए बिल की वसूली के लिए विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने 31 दिसंबर तक चलने वाली सरकार के आसान किश्त योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में 24 व नगरीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 12 आसान किश्तों में विद्युत बिल का भुगतान किए जाने की योजना की जानकारी दी। साथ ही बताया कि आसान किश्त योजना के तहत जिले में अब तक कुल 1484 उपभोक्ता पंजीकृत किए गए हैं। इस मौके पर एक्सईएन आशीष कुमार सिंह, प्रवीन कुमार सिं, एके शुक्ला सहित धर्मदेव, प्रशांत कुमार, कमर फारूख, सतीश यादव व सभी अवर अभियंता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed