फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   City's drainage system will be repaired

दुरुस्त होगी नगर की पानी निकासी की व्यवस्था

Mon, 04 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
City's drainage system will be repaired
पीडीडीयू नगर। नगर में पानी निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका 15 वां वित्त आयोग मद से 2.76 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके लिए नगर के विभिन्न वार्डों के 27 स्थानों पर नाली, नाला निर्माण के साथ ह्यूम पाइप डालने के लिए टेंडर जारी किया गया है। निर्माण कार्य के बाद कुछ वार्डो में पानी निकासी की व्यवस्था काफी हद तक सुधर जाएगी। नगर की जलनिकासी व्यवस्था काफी खराब है। कई क्षेत्रों में तो सीवर ध्वस्त हो चुका है। जरा सी बारिश होने के बाद सीवर ओवरफ्लो होनेे लगता है। सड़क पर सीवर बहने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं। वही कई वॉर्डों की गलियों और घरों में पानी भर जाता है। ऐसे में नाली निर्माण की सूचना लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना काल में धन की कमी के कारण नगर में कई विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। नगर में पिछले दिनों हुई बारिश में पानी निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोगों गंदे पानी से होकर जाने को विवश रहे। ऐसे में नगर में पानी निकासी की व्यवस्था को सही करने के लिए नगर पालिका नगर के विभिन्न वार्डो में 15 वां वित्त आयोग से 2.76 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके लिए चिह्नित स्थानों पर नाली, नाला निर्माण के साथ ह्यूम पाइप डालने का कार्य किया जाएगा। नाली व नाला निर्माण काय पूरा होने से लोगों को काफी राहत महसूस होगी। नगर में पानी निकासी व्यवस्था को दूर करने के लिए नगर में चतुर्भुपुर, शाहकुटी, नई बस्ती, गिधौली, बिछड़ी, पथरा भाग-दो, मवई भाग दो, मवई भाग एक, परशुरामपुर, लाठ नंबर दो भाग दो,अलीनगर, इस्टर्न बाजार, कैलाशपुर, सुभाषनगर, वेस्टर्न बाजार, मैनताली में नाली व नाला निर्माण का कार्य किया जाएगा। चेयरमैन संतोष खरवार ने बताया कि नगर पालिका को जैसे-जैसे सरकार की ओर से धन प्राप्त होगा, वैसे-वैसे विकास कार्यों को कराया जाएगा। अभी नगर में पानी निकासी की व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए 2.76 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed