{"_id":"5de9589e8ebc3e550800a6a5","slug":"chndauli-news-chandauli-news-vns498204928","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्टिंग के दौरान फटी पाइप की मरम्मत अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेस्टिंग के दौरान फटी पाइप की मरम्मत अधूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदवा। क्षेत्र के अदसड़ गांव में कर्मनाशा नदी में लाखों की लागत से लगे लिफ्ट कैनाल की फटी पाइप को बदले नहीं जाने से किसानों में मायूसी है। लिफ्ट कैनाल की पाइप 40 दिनों पूर्व टेस्टिंग के दौरान फट गई थी। इसके मरम्मत का कार्य पूरा नहीं किए जाने से किसान की बेचैनी बढ़ती जा रही है।
प्रदेश की पूर्व सपा सरकार में वर्ष 2016 में अदसड़ गांव में 3735.80 लाख रुपए की लागत से कर्मनाशा नदी पर 50 क्यूसेक का लिफ्ट कैनाल स्वीकृत हुआ था। इसे मार्च 2018 में पूर्ण हो जाना था लेकिन मियाद पूरी होने के 20 माह बाद जब 26 अक्टूबर को लिफ्ट कैनाल की टेस्टिंग हुई तो वह फेल हो गया। तब डीएम नवनीत सिंह चहल ने विभागीय अधिकारियों को लापरवाही पर काफी फटकार भी लगाई थी। उनके निर्देश पर क्षतिग्रस्त पाइप को बदलने का कार्य शुरू तो कर दिया गया पर 40 दिन बीतने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हो सका है। इससे किसानों में रोष है। उन्होंने इस परियोजना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।