फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Child pornography incident: CBI team interrogation to man seized mobile in chandauli

चाइल्ड पोर्नोग्राफी: चंदौली पहुंची सीबीआई ने युवक से की पूछताछ, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो

Tue, 16 Nov 2021 10:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 16 Nov 2021 10:20 PM IST
सार

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ अभियान में सीबीआई की टीम मंगलवार को चंदौली पहुंची। सीबीआई ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी की रोकथाम के लिए देशभर में कई स्थानों पर छापेमारी की।

विज्ञापन
Child pornography incident: CBI team interrogation to man seized mobile in chandauli
child pornography

विस्तार

इंटरनेट के माध्यम से फैल रही चाइल्डपोर्नोग्राफी की रोकथाम के लिए सीबीआई की टीम ने मंगलवार को देशभर में जगह-जगह छापेमारी की। इसी क्रम में लखनऊ से सीबीआई की एक टीम चंदौली जिले में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक के यहां पहुंची। जहां टीम ने युवक से आवश्यक पूछताछ के बाद उसका मोबाइल जब्त कर लिया। चार घंटे तक सीबीआई की टीम युवक के घर में मौजूद रही।

विज्ञापन


इंटनेट के जरिए से चाइल्ड पोर्नोग्राफी का कारोबार काफी तेजी से फैल रहा है। चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। विदेशों में बैठे इस कारोबार के सरगना व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जोड़कर उन्हें बच्चों के अश्लील वीडियो परोसे जा रहे हैं।
विज्ञापन


चंद सेकेंड के वीडियो देखने के एवज में लोगों से एक राशि भी ली जाती है। ऐसे में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के प्रसार को रोकने के लिए सीबीआई की ओर से एक मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद पोर्नोग्राफी से संबंधित ग्रुपों में जुड़े लोगों के यहां देशभर में छापेमारी की गई। इसी क्रम में सीबीआई लखनऊ की आठ सदस्यीय टीम निरीक्षक हेमंत राय के नेतृत्व में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाठ नंबर-2 निवासी सूरज कुमार के घर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को अपने साथ ले गई सीबीआई टीम

टीम ने सबसे पहले पूरे घर की तलाशी ली। इसके बाद सूरज को बुलाकर उसके मोबाइल की जांच की। मोबाइल की गैलरी में कई अश्लील वीडियो मिले। वहीं इस तरह के कई व्हाट्सएप ग्रुप में भी उसका नंबर जुड़ा हुआ है। कक्षा पांच पास सूरज ने बताया कि दोस्ती के नाम पर ग्रुप में जुड़ गया था।

इसके बाद उसे इस तरह के ग्रुप में विदेशी नंबरों के लिंक आते थे। जिसमें अश्लील वीडियो हुआ करते थे। लिंक पर क्लिक करने के बाद उसमे चंद सेकेंड के वीडियों के एवज में रुपयों की मांग होती थी। उसने बताया कि एक या दो ही बार उसने लिंक पर क्लिक किया था। वहीं उसने कुछ दिनों पहले कई ग्रुपों का डिलीट भी किया था। पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम सूरज का मोबाइल और चार्जर जब्त कर अपने साथ ले गई।

देशभर में 50 से अधिक लोगों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में सीबीआई ने 50 से अधिक लोगों के खिलाफ 14 व 15 नवंबर को आईटी एक्ट 2000 की धारा 67- बी व आईपीसी की धारा 120 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। इसके बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तमिलनाडू, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों में मंगलवार की सुबह आठ बजे एक साथ छापेमारी की थी।

दीपावली के पहले सीबीआई ने देखा था घर

गलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाठ नंबर दो निवासी सूरज के यहां मंगलवार को छापा मारने से  पहले ही सीबीआई की एक टीम दीपावली के पहले उसके घर आई थी। लोगों ने बताया कि उस दौरान सीबीआई के दो लोग बाइक खरीदने के बहाने सूरज के घर आए थे। उसके बाद बहाना बनाकर वहां से चले गये थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed