फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chief Engineer angered after watching water from beer

मुख्य अभियंता ने मुजफ्फरपुर बीयर का किया निरीक्षण

Sun, 11 Oct 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chief Engineer angered after watching water from beer
चकिया। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता लेवल-एक विंध्याचल मंडल इलाहाबाद जीवन राम यादव ने शनिवार की देर शाम चंद्रप्रभा प्रखंड के द्वितीय उपखंड में स्थित मुजफ्फरपुर बीयर का निरीक्षण कर वहां हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। काम पूर्ण होने के बाद भी बीयर में कई स्थानों पर सीपेज देखकर नाराज मुख्य अभियंता ने द्वितीय उपखंड के सहायक अभियंता कमलेश सोनकर को फटकार लगाई। चीफ इंजीनियर ने चकिया स्थित प्रखंड कार्यालय में लेफ्ट कर्मनाशा नहर के आरसीसी लाइनिंग सहित कई विंदुओं पर अभियंताओं के साथ विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता अपने दौरे में सबसे पहले मुजफ्फरपुर बीयर पर पहुंचे जहां लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से बीयर की मरम्मत का कार्य किया जा चुका है। अब भी बीयर में कई स्थानों से पानी का रिसाव जारी है। इसकी रिपोर्ट तक सहायक अभियंता द्वारा आगे अधिकारियों तक नहीं की गयी है। सहायक अभियंता की लापरवाही पर नाराज मुख्य अभियंता ने उन्हें फटकार लगाई तथा सीपेज की रिपोर्ट भेजने को कहा। वहीं नेवाजगंज पूर्वी लिफ्ट कैनाल की क्षमता तथा उससे छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा एवं नहरों की स्थिति के बाबत भी सहायक अभियंता कोई जवाब नही दे सके। इस पर मुख्य अभियंता ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर बीयर के निरीक्षण के बाद चंद्रप्रभा प्रखंड कार्यालय पहुंचे मुख्य अभियंता ने लेफ्ट कर्मनाशा मुख्य नहर के लिए प्रस्तावित 21 करोड़ के प्रोजेक्ट एवं गोविंदिपुर शाखा के लिए 4. 66 करोड़ का प्रोजेक्ट स्वीकृत कराने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान उन्होंने किसानों के खेतों के टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता केशरी सिंह, अधिशासी अभियंता सुरेश चन्द्र आजाद, अभियंता पारसनाथ, अपराजिता सिंह, कमलेश सोनकर, अमित श्रीवास्तव, इंद्रमणि पाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed