{"_id":"65df5cf635ba1003420ff7f4","slug":"chandauli-police-arrested-fraudster-used-cheat-women-for-job-2024-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालसाल Arrest; नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं से करता था ठगी, पैर छूकर बना लेता था व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाल Arrest; नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं से करता था ठगी, पैर छूकर बना लेता था व्यवहार
Wed, 28 Feb 2024 09:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 28 Feb 2024 09:51 PM IST
सार
Chandauli News: सूरज शमीम उर्फ सूरज यादव वाराणसी के मंडुवाडीह स्थित बीएलडब्ल्यू जलालीपट्टी का निवासी है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। यह शातिर तरीके से महिलाओं सहित अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के धानापुर पुलिस ने ऐसे ठग को पकड़ा जो महिलाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था। पकड़े गए ठग के पास से 43 हजार नगदी सहित तमंचा और करीब ढाई लाख के गहने बरामद हुए हैं। बुधवार को सीओ कार्यालय में जालसाज को पेश किया गया, जहां से सीओ राजेश कुमार राय की पूछताछ के बाद ठग को जेल भेज दिया गया। पकड़ा गया आरोपी इससे पहले भी चार साल की सजा काटकर बाहर आया था।
सीओ ने बताया कि सूरज शमीम उर्फ सूरज यादव वाराणसी के मंडुवाडीह स्थित बीएलडब्ल्यू जलालीपट्टी का निवासी है। वह वर्तमान में बलुआ थाना क्षेत्र के निधौरा अपने ससुराल में रहता था। आरोप है कि महिलाओं के आभूषण देखकर उनका पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए झांसे में ले लेता था फिर नौकरी दिलाने के नाम पर सारे आभूषण लेकर फरार हो जाता था।
बीते तीन नवंबर को धानापुर के पूराचेता दूबेपुर की निवासी उमरावती देवी को सकलडीहा कचहरी में नौकरी दिलाने के नाम पर आभूषण लेकर फरार हो गया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी।

पहले से ही दर्ज हैं कई मुकदमे
इसी बीच सूचना मिलने पर आरोपी को धानापुर क्षेत्र के एक स्कूल के समीप से बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और 43 हजार नगदी सहित करीब ढ़ाई लाख के आभूषण बरामद हुए हैं। बताया कि आरोपी के खिलाफ सकलडीहा कोतवाली सहित वाराणसी में कई मुकदमे दर्ज हैं।
लूटने के बाद पांच सौ रुपये भाड़ा देकर होता फरार
ठग सूरज शमीम कभी कमिश्नरी कार्यालय, कभी रेलवे तो कभी तहसील में नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं के गहने उतरवा लेता था। कहता था कि गरीब बनकर चलोगी तो अधिकारी भी रहम करेगा। इसलिए सारे आभूषण निकलवाकर एक बैग में रखवाता था। जाने से पहले महिलाओं को किराए के नाम पर पांच सौ रुपये देकर फरार हो जाता था।