फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

22 घंटे से ठप है 70 गांवों की बिजली आपूर्ति

Sun, 15 Dec 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
नियामताबाद। विकासखंड के बिलारीडीह स्थित विद्युत उपखंड की मेन लाइन में खराबी आने से क्षेत्र के लगभग 70 गांवों की बिजली आपूर्ति 22 घंटे से ठप है। इससे ग्रामीणों के सामने अन्य समस्याओं के साथ पेयजल का संकट गहरा गया है। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन बिलारीडिह से बिजली की आपूर्ति 22 घंटे से ठप्प है। इसका कारण 33 हजार वोल्ट की मेन लाईन में फाल्ट आना बताया गया है। उपखंड में फाल्ट आने के बाद क्षेत्र के लगभग 70 गांवों की बिजली आपूर्ति एकदम ठप हो गई है। बिजली न रहने की वजह से जल निगम की टंकियों से होने वाली पानी की आपूर्ति भी बंद हो गई है। बिजली आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के बरहुली, नईकोट, कठौड़ी, घूरो, देवई, रोहणा, नरैना, धपरी, रेमा, नियामताबाद, बौरी, पांडेयपुर, पचोखर, गौरी, गोधना, चंदरखा आदि गावों के ग्रामीण परेशान हैं। इस संबंध मे अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि मेन लाइन पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिनकी खोज कर ली गई है। क्षतिग्रस्त इंसुलेटरों को बदलकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed