फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

बिजली के 24 उपभोक्ताओं ने जमा किए सवा लाख रुपये

Sun, 15 Dec 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
कंदवा। बिजली विभाग की ओर से क्षेत्र के अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार को आसान किश्त योजना के तहत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 24 उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमाकर पंजीकरण कराया। इससे विभाग को लगभग सवा लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।
विज्ञापन

कमालपुर विद्युत उपखंड के एसडीओ जन्मेजय साहू ने बताया कि प्रदेश सरकार ने चार किलोवाट विद्युत भार तक के घरेलू कनेक्शन धारियों के लिए आसान किश्त योजना की शुरूआत की है। इसमें पंजीकरण के समय उपभोक्ताओं को अपनी बकाया मूल धनराशि के पांच प्रतिशत के साथ माह का वर्तमान बिल जमा करना होगा। प्रत्येक मासिक किश्त के साथ उस माह का बिजली बिल भी जमा करना होगा। यदि किन्हीं कारणों से उपभोक्ता एक मासिक व वर्तमान बिल जमा करने में असफल रहते हैं तो आगामी माह में दो मासिक किश्त व दोनों माह का बिजली बिल जमा करना अनिवार्य होगा। लगातार दो मासिक किश्त व दो माह का बिजली बिल न जमा करने पर उपभोक्ता का पंजीकरण निरस्त हो जाएगा। इस मौके पर अवर अभियंता जयकार पटेल, संदीप कुमार, प्रणव राय, अशोक, मुन्ना अली, मिथुन, मनोज यादव, अमित कुमार, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed