{"_id":"5df534bb8ebc3e8817371f22","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns4996980182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविनाश कुमार अध्यक्ष, महामंत्री बनें वलिक्की गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविनाश कुमार अध्यक्ष, महामंत्री बनें वलिक्की गुप्ता
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एलबीएस पीजी कालेज के छात्रसंघ का चुनाव गहमागहमी के बीच शनिवार को सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर अविनाश कुमार ने जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर विकास यादव पुत्र रामविलास यादव, महामंत्री पद पर विक्की गुप्ता, पुस्तकालय मंत्री पद पर रवि कुमार, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अभिषेक कुमार मेहता, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर जितेंद्र कुमार सोनकर ने जीत दर्ज की। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पर अजीत पाल निर्विरोध चुने गए। इस दौरान कुल 1899 मत पड़े, जिसमें 81 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। वहीं 75 मत अवैध घोषित किए गए। मतदान के मद्देनजर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव में शनिवार की सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। शुरुआती दौर में मतदान की गति धीमी रही। बाद में 12 बजे से मतदान में तेजी आई। कुल 3222 में 1899 छात्र-छात्राओं ने मतों का इस्तेमाल किया। अध्यक्ष पद पर विजयी रहे अविनाश कुमार को कुल 1068 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे जितेंद्र यादव को 425 मत ही पड़े। उपाध्यक्ष पद पर विकास यादव पुत्र रामविलास यादव 790 मत पाकर विजयी रहे। वहीं महामंत्री पद पर विजयी रहे विक्की गुप्ता को 1001 मत मिले, पुस्तकालय मंत्री पद रवि कुमार को 1249 मत पाकर जीत दर्ज की। वहीं कलासंकाय प्रतिनिधि पद पर अभिषेक कुमार मेहता को 675 मत मिले, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पर जितेंद्र कुमार सोनकर को 147 पद पर मिलें। वहीं शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर अजीत पाल निर्विरोध चुना गया। मतगणना परिणाम की घोषणा प्रो. दीनबंधु तिवारी ने की वहीं प्राचार्य डा. सुरेंन्द्र मिश्रा ने सभी विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। धन्यवाद ज्ञापन चुनाव अधिकारी लेफ्टिनेंट कामेश सिंह ने किया। विजेता रहे प्रत्याशियों को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में उन्हें उनके घर छोड़ा। इस दौरान एएसपी प्रेमचंद्र, सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय, सैयदराजा थाना प्रभारी एसपी सिंह, अलीनगर थाना प्रभारी ब्रजेश चंद्र तिवारी, मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा, एसआई विपिन सिंह, सत्येंद्र विक्रम सिंह मौजूद रहे।
इनसेट
अध्यक्ष बना अविनाश कुमार, चर्चा रही अविनाश लखन की
पीडीडीयू नगर। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अविनाश कुमार ने भले ही जीत दर्ज कर ली हो लेकिन चर्चा अविनाश लखन की रही। नगर व वाहनों के काफिले में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लगे पोस्टर में जहां अविनाश कुमार की तस्वीर छोटी दिखाई दी वहीं अविनाश लखन की तस्वीर काफी बड़ी दिखाई दी। संवाद
विज्ञापन
इनसेट
दिनभर लगा रहा जाम
पीडीडीयू नगर। एलबीएस पीजी कालेज में मतदान के चलते दिनभर जीटी रोड पूरी तरह से जाम रही। सड़क पर मौजूद पुलिस छात्रों को डंड पटकर तितर बितर करने में लगी रही लेकिन छात्र अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में वोट डलवाने के चक्कर में सड़क पर ही मौजूद रहे। छात्रों क हुजूम के चलते सड़क पर जाम लगा रहा।