फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

योजनाओं की जानकारी नहीं देने पर डीएम नाराज

Fri, 13 Dec 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
शिकारगंज। क्षेत्र की कुशही ग्राम पंचायत स्थित मुसहर बस्ती के रैन बसेरे में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जनचैपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं देने पर अधिकारियों पर नाराजगी जताई। वहीं आयुष्मान योजना का गोल्डेन कार्ड होने के बाद भी क्षेत्र के एक अस्पताल में लाभार्थी से रुपये लेने की शिकायत पर आशा एवं एएनएम को कड़ी फटकार लगाई । मनरेगा में मजदूरों को काम न देने की शिकायत पर डीएम ने रोजगार सेवक को भी फटकार लगाई।
विज्ञापन

मुसहर बस्ती में जनचैपाल के दौरान मजदूरों ने मनरेगा के तहत काम न मिलने तथा भुगतान न होने की शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने भुगतान प्रक्रिया की जाँच करने तथा मनरेगा के रोजगार सेवक बाबू नंदन को कड़ी फटकार लगाई। मुसहर बस्ती में पशुओं को होने वाले गलाघोटू रोग का अग्रिम टीका न लगाने पर डीएम नाराज हो गये तथा उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी आरपी भारती पर भी नाराज हुए। सिल्ट सफाई न होने से पिपरखड़िया माइनर का पानी बाधित होने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को माइनर की सफाई तीन दिन में कराकर पानी पहुंचाने को कहा। तीन साल से खाता बंद होने से विकास कार्यों के ठप होने की सूचना ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दी। जिसपर डीएम ने कहा कि खाता खुलने पर हैंडपंप मरम्मत का पैसा प्रधानों के खाते में दे दिया जायेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, पीडी सतीश मिश्रा, डीपीआरओ ब्रम्हचारी दूबे, खंड विकास अधिकारी सरिता सिंह, बीईओ चन्द्रशेखर आजाद, सीडीपीओ राकेश बहादुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके सिंह, ग्राम प्रधान रणजीत यादव, रेंजर बृजेश पाण्डेय, चिकित्साधिकारी डा. सुजीत कुमार, एडीओ पंचायत अशोक कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी सत्येन्द्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed