फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

आवास योजना में ढिलाई पर सचिवों को लगाई फटकार

Fri, 13 Dec 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
नौगढ़। पीएम और सीएम आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण कराने में रुचि नहीं लेना ग्राम पंचायत सचिवों को महंगा पड़ सकता है। खंड विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद यादव ने बृहस्पतिवार को सचिवों को 25 दिनों में निर्माण कार्य पूरा नहीं करा लिए जाने पर वेतन रोकने की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने पंचायत सचिवों को गांवों में घूमकर मजदूरों को मनरेगा योजना से जोड़ने का भी निर्देश दिया है। बीडीओ के सख्त तेवर से सचिवों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना सरकार की प्राथमिकता में है। इसके बाद भी विकास खंड के लौवारी, चमेलबांध, धनकुवारी, केसार, विशेषरपुर, हरियाबाध, अमृतपुर, मलेवर, जरहर, बिशेषरपुर, देवरा आदि गांवों में तैनात पंचायत सचिव इस योजना में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। नतीजतन कई गांवों में आवासों का निर्माण प्रारंभ नहीं हो पाया है। रिमाइंडर भेजने के बाद भी पंचायत सचिव निर्माण कार्य पूरा कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। सचिवों को हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर 25 दिसंबर तक आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए अन्यथा उनका दिसंबर माह का वेतन रोककर मुख्य विकास अधिकारी को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed