{"_id":"5de809ee8ebc3e54c979b022","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns498021359","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में पांचवीं मौत से ताजपुर और बलिया खुर्द में हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में पांचवीं मौत से ताजपुर और बलिया खुर्द में हाहाकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकारगंज। चकिया कोतवाली अंतर्गत चकिया अहरौरा मार्ग पर 27 नवंबर की रात मुजफ्फरपुर गांव के पास अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराने की घटना में घायल राजनाथ मौर्य (50) की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में घायल ताजपुर के बेटे, पिता के बाद बड़े पिता की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुुआ है। दुर्घटना के दौरान ही बलिया खुर्द गांव के दो लोगों की मौत हो गई थी।
ताजपुर गांव निवासी बड़कू (14) को 27 नवंबर को सर्प ने डंस लिया। परिवार वाले उसे लेकर चकिया इलाज कराने गए और इलाज के बाद बोलेरो से लौट रहे थे। रात नौ बजे के करीब मुजफ्फरपुर के समीप बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में बलिया खुर्द गांव निवासी डॉ. कमलेश मौर्य तथा रामू कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। घाटना में घायल बड़कृ उर्फ रामबाबू, उसके पिता सफाईकर्मी कमलेश और बड़े पिता राजनाथ की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करायागया। यहां 29 नवंबर को बड़कू की मौत हो गई। इसके दूसरे दिन 30 नवंबर को रामबाबू के पिता सफाईकर्मी कमलेश की भी मौत हो गई। पुत्र और पिता की मौतों से ताजपुर गांव अभी उबर भी नही सका था कि बुधवार को ईलाज के दौरान कमलेश के बड़े भाई राजनाथ मौर्य की भी ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरा कुनबा ही तबाह हो गया है। इससे गांव में मातमी सन्नाटा फैला हुआ है। खेती तथा मजदूरी के कर जीवन-यापन करने वाले राजनाथ मौर्य अपने पीछे विधवा पत्नी सुमन देवी तथा दो पुत्र राकेश कुमार व विजय कुमार एवं दो पुत्री अर्चना व पूजा को छोड़ गए हैं। दोनो बेटियों तथा बेटों की शादी अभी नही हो सकी है। घर में कोई कमाऊ सदस्य न होने से परिवार पूरी तरह बिखर गया है। राजनाथ की मौत की सूचना से गांव के आधे से अधिक लोग वाराणसी ट्रामा सेंटर चले गए हैं तथा आस-पास के लोगों के लटके चेहरे इस भीषण दुर्घटना की याद दिला रहे हैं।
पूर्व विधायक ने मृतकों के घर पहुंच कर बंधाया ढांढस
शिकारगंज। मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में बलिया खुर्द के दो और ताजपुर के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की घटना के बाद बुधवार को पूर्व विधायक सपा नेता पूजन सोनकर ने मृतकों के परिवार वालों के घर पहुंच कर दुख जताया। पूर्व विधायक के साथ सपा नेता रामसेवक यादव, अश्वनी सोनकर रहे।