फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

यात्रा के दौरान दो महिला यात्रियों का नकदी और जेवर चोरी

Tue, 26 Nov 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। सियालदह से अजमेर जा रही अप सियालदह अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार को यात्रा के दौरान दो महिला यात्रियों का सामान उचक्कों ने चुरा लिया। ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर महिला यात्रियों की शिकायत जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बेना चट्टी घोष मार्केट दुर्गापुर बंगाल निवासी निशा उत्सव गौड़ पत्नी उत्सव गौड़ सियालदह अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच संख्या एस -3 के सीट नंबर 42,43,45 पर परिवार के सदस्यों के साथ दुर्गापुर से जयपुर की यात्रा कर रही थी। गया स्टेशन के समीप उचक्कों ने दो ट्राली बैग चुरा लिया। बैग में 30 जोड़ी कपड़े, एक डायमंड का नथिया, एक सोने की नथिया, छह जोङी सोने की चूङियां, दो टाइटन की घङी आदि सामान रहा। इसी तरह इसी कोच के सीट संख्या 41,44 और 46 पर विकासनगर, मुरलीपुरा जयपुर निवासी प्रेमलता अपनी पत्नी ओमप्रकाश अपने परिवार के साथ आसनसोल से जयपुर की यात्रा पर थी। इनका का भी हजारों रुपये मूल्य सामान गया स्टेशन पर चोरी हो गया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर पीङित महिलाओं ने जीआरपी में पहुंच कर सामान चोरी की तहरीर दी। इस संबंध में जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संबंधित थाने को केस स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed