फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

शौचालय निर्माण में अनियमितता पर डीपीआरओ को लगाई फटकार

Wed, 20 Nov 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
अनियमितता की शिकायत पर डीपीआरओ को लगी फटकार
विज्ञापन

01. नौगढ़ में डीएम ने सुनी लोगों की फरियाद
पांच तहसीलों में आए 261 मामलों में 12 का हल किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
नौगढ़। जिले के पांचों तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 261 मामलों में 12 का समाधान किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभाग के हवाले कर दिया। जिला स्तरीय समाधान दिवस नौगढ़ तहसील में आयोजित हुआ। यहां शौचालय निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी को डीएम ने फटकार लगाई गई।
गंगापुर गांव के लोगों ने शौचालय निर्माण में अनियमतिता की शिकायत की। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी को पंचायत सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। बीईओ द्वारा अवैध वसूली की शिकायत पर बीएसए पर नाराजगी जताई। इस दौरान आए 45 प्रार्थना पत्रों में 2 का समाधान किया गया। डीएम ने आरक्षित वन भूमि पर हुए कब्जे को हटाने के लिए तहसीलदार आनंद कुमार कन्नौजिया को निर्देशित किया। उन्होंने चकरोडो का सीमांकन करने और गांव सभा की भूमि के पट्टाधारकों को कब्जा दिलाने को कहा। जरहर गांव के अशोक यादव ने पशु आश्रय स्थल के विद्युतीकरण की मांग की। इस पर डीएम ने एक्सईएन को विद्युतीकण कराने का निर्देश दिया। रिठिया गांव की सीमा यादव ने एसबीआई के कैशियर पर फर्जी दस्तखत कर 34 हजार रुपये निकालने की शिकायत की। इस पर डीएम ने एसपी को मुकदमा दर्ज करने और एडीएम को बैंक अधिकारियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव, डीडीओ पद्मकांत शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती, बीएसए भोलेन्द्र प्रताप सिंह,डीआईओएस डॉ विनोद कुमार राय, वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ रिजवान अली ,बीडीओ सरिता सिंह रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील सभागर में एसडीएम विजय नरायन की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए 70 प्रार्थना पत्रों में पांच का समाधान किया गया। इस मौके पर सीओ प्रदीप सिंह चंदेल,तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्रा, नायब तहसीलदार बृजेश सिंह, बीडीओ गुलाब सोनकर, सीडीपीओ अवधेश सिंह पंडित, बीईओ सुरेन्द्र बहादुर सिंह रहे।
विज्ञापन

तीस प्रार्थना पत्रों में किसी का भी नहीं हुआ समाधान
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार एसडीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए तीस प्रार्थना पत्रों में किसी का निस्तारण नहीं हुआ। इस मौके पर बीडीओ रक्षिता सिंह,नायब तहसीलदार बृजेश सिंह, बीईओ सुरेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, राजकुमार,आशीष कुमार रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार एसडीएम सिपू गिरी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 69 प्रार्थना पत्रों में तीन का समाधान हुु। इस मौके पर तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार, सीओ कुंवर प्रभात सिंह। चंदौली संवाददाता क अनुसार सदर तहसील सभागार में एसडीएम हीरालाल की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 47 प्रार्थना पत्रों में दो का समाधान हुआ। इस दौरान एएसपी प्रेमचंद, तहसीलदार फूलचव्ंद्र यादव, सीओ नीरज सिंह, बीडीओ एमपी चौबे, कोतवाल लक्ष्मण पर्वत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशुल्क सरसो के बीज वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
नौगढ़। तहसील परिसर में डीएम नवनीत सिंह चहल और जिला कृषि अधिकारी राजीव सिंह ने मंगलवार को किसानों को निशुल्क सरसों के बीज वितरित किए। इस मौके पर हुई गोष्ठी में किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाए।

जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो वे कृषि विभाग में आकर कर्मचारियों से मुुलाकात कर परेशानियों को साझा करें। आपकी समस्याओं का समाधान होगा। इसके पूर्व कौशल विकास मिशन के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम में प्रशिक्षण के लिए जा रहे अभ्यर्थियों को डीएम नवनीत सिंह चहल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह, गोदाम इंचार्ज सुनील सिंह, बीटीएम कमलेश कुमार ,रवि गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed