{"_id":"5da61cd58ebc3e0169689340","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns48913376","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में मिली खामियां, टेक्निकल टीम से जांच कराने के लिए निर्देशित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में मिली खामियां, टेक्निकल टीम से जांच कराने के लिए निर्देशित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानापुर/कमालपुर। जिले में दौरे के दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने मंगलवार को धानापुर स्थित महामाया पॉलिटेक्निक कालेज व माधोपुर स्थित निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। पालिटेक्निक कालेज में निरीक्षण के दौरान नए भवन में कई जगह पर टूटा हुआ प्लास्टर वी सीलन युक्त दीवारें देख नाराजगी जाहिर की। वहीं वर्कशाप भवन की धंसी फर्श व बालिका छात्रावास की स्थिति ठीक नहीं होने पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए टेक्निकल टीम गठित कर जांच कराए जाने का निर्देश दिया।
धानापुर स्थित महामाया पालिटेक्निक कालेज के स्थलीय स्थलीय निरीक्षण के दौरान नये भवन के दीवारों की खराब स्थिति देखकर वह दंग रह गए। कई जगहों पर दीवारों के टूटे प्लास्टर व ऊबड़ खाबड़ फर्श देखकर नाराजगी जताई। इस दौरान छात्रावास की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। वहां बाथरूम में सीलन व पानी टपकने के साथ ही मेस में रसोई का दरवाजा टूटा हुआ मिला। जिसपर उन्होंने कार्यदायी संस्था से खामियों को दूर कराने के लिए निर्देशित किया। वहीं दूसरी तरफ धानापुर विकासखंड के माधोपुर गांव में निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय का भी मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया। इस दौरान वहां भी भवन की स्थिति अच्छी नहीं मिली उन्होंने निर्माणाधीन कार्य को मानक के अनुरूप कराए जाने के लिए कहा। इस दौरान जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी श्री एके श्रीवास्तव, ज्वाइंड मजिस्टेऊट, जिला विकास अधिकारी, पीडी0 (डीआरडीए), डीसी मनरेगा, उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी सकलडीहा सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सकलडीहा। जनपद के नोडल अधिकारी व मंडलायुक्त वाराणसी दीपक अग्रवाल ने मंगलवार को सकलडीहा तहसील स्थित सभागार में अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान जिले में सड़कों की खराब स्थिति पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। वहीं विद्युत की आपूर्ति रोस्टरवार करने के लिए अधिकारियों को हिदायत दी। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों को चेताया कि सभी परियोजनाओें व विकास कार्यक्रमों को समयावधि के भीतर पूरा करें। वहीं निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्थाओं को सख्त हिदायत दी की कार्यों की गुणवत्ता में थोड़ी भी लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया किया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्डोँ के वितरण में तेजी लाएं ताकि इसका लाभ लोगों को मिल सके। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा के दौरान उन्होंने परियोजना अधिकारी डूडा को शेष लाभार्थियों का सत्यापन कराकर एक सप्ताह के भीतर धनराशि देने के लिए कहा। वहीं राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अन्तर्गत महिला समूहों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। ग्रामीण पेयजल योजना के तहत हैंडपंपों की सूची जनप्रतिनिधियों से प्राप्त कर मानक के अनुसार हैंडपंपों को लगवाने के लिए कहा। वहीं सोशल सेक्टर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांग पात्रों को अतिशीघ्र पेंशन उपलब्ध कराएं। अब तक शुरु नहीं हो सके पांच आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य को पूरा कराकर उसे जल्द शुरू कराने के लिए कहा। वहीं कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान दिये जाने के साथ ही उनके पोषण व स्वास्थ्य के लिए
माता-पिता की नियमित काउंसलिंग के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी श्री एके श्रीवास्तव, ज्वाइंड मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, पीडी0 (डीआरडीए), डीसी मनरेगा, उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी सकलडीहा मौजूद रहे।