फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

धूमधाम से मनाया केंद्रीय मंत्री का जन्मदिन

Wed, 16 Oct 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
चंदौली। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से मुख्यालय स्थित जगदीशसराय के पास मंगलवार को केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय का जन्मदिन मनाया गया। इसमें जिले के अलावा गैर जनपद से आए पार्टी पदाधिकारियों के अलावा समासेवी संगठनों के लोगों ने केक काटकर केंद्रीय मंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान गोष्ठी का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

गोष्ठी के दौरान भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डा. केएन पांडेय ने कहा कि डा. पांडेय ने जिले से सांसद बनने के बाद अपने पहले और दूसरे कार्यकाल में जिले के विकास में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और योगी के सहयोग से केंद्रीय मंत्री ने जिले के विकास की नई नजीर पेश की है। जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि ऐसे लोगों की बदौलत ही जिले का विकास संभव है। कहा कि जनता की भावनाओं की कद्र करते हुए पीएम ने भी उन्हें अपने कैबिनेट में रखा। इस दौरान सदानंद पांडेय, श्रीराम द्विवेदी, कैलाश तिवारी, धीरेंद्र पांडेय, अनिल तिवारी, सत्यप्रकाश गुप्ता, सूर्यमूनि तिवारी, प्रमोद तिवारी, जितेंद्र पांडेय, ओपी सिंह, चहेटू गुरु, अभिमन्यू सिंह, रविंद्रनाथ गोंड, उदय प्रताप सिंह पप्पू मौजूद रहे। संचालन शैलेंद्र पांडेय कवि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed