फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

लगातार बारिश से मकान गिरने का सिलसिला जारी, दो घायल

Sun, 29 Sep 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। लगातार हो बारिश से जनजीवन बेपटरी हो गया है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। सड़क से लेकर किचेन तक पानी भर गया है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को बारिश के चलते मकान ढहने और पांच लोगों की मौत के बाद दूसरे दिन शनिवार को भी जर्जर और कच्चे मकानों के ढहने का सिलसिला जारी रहा। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश से सौ मकान और दीवार ढह गई। इसमें मासूम सहित दो लोग घायल हो गए। वहीं रेल ट्रैक पर पानी भरने से कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गई। पीडीडीयू नगर से पड़ाव मार्ग और पर एक लेन पर नीम का पेड़ गिरने से करीब पांच घंटे तक आवागमन बाधित रहा। अड़तालिस घंटे में लगभग 143 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

वहीं नगर के कई वार्डो में पानी भर गया। पीडीडीयू नगर के नई बस्ती, मैनाताली, चंदासी, गिधौली, चर्तुभुजपुर सहित रेलवे कालोनियों में पानी भरने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। रेलवे कालोनियों में तो क्वार्टरों और किचेन तक पानी घुस गया है। रेल ट्रैक पर पानी भरने से सिग्नल व्यवस्था खराब हो गई। जिसके चलते कई ट्रेनों को पीडीडीयू स्टेशन पर रोकना पड़ा। बाद में सिग्नल ठीक होने पर आगे के लिए रवाना किया गया। वहीं बारिश से सड़कें बिखर गई और गड्ढे बन गए। जिसके चलते राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार औद्योगिक नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के पटनवा गांव में दो लोगों का कच्चा मकान शनिवार की देर रात लगातार हो रही बारिश से गिर गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पटनवा ग्राम पंचायत के सेंगर गांव निवासी बृजेश बिंद का कच्चा मकान गांव में था। लगातार हो रही बारिश से मकान धराशायी हो गया। जिसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। संयोग ठीक रहा कि बृजेश बिंद सपरिवार पास ही स्थित बगल के मकान में सो रहे थे। इससे लोगों की जान बच गई। वहीं दूसरी तरफ गांव के ही भोला श्रीवास्तव का भी कच्चा मकान गिर गया। जिसमें गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार बारिश से चार ग्रामीणों का रिहायसी कच्चा मकान गिर गया। घटना में मासूम सहित दो लोग घायल हो गए। इसमें दिघवट गांव में राधे राजभर का पक्का अर्धनिर्मित मकान गिर जाने से रीना 28 वर्ष और दो साल का पुत्र आशु घायल हो गया। वहीं टिमिलपुर गांव की रसोइया मीरा कश्यप का कच्चा मकान गिर जाने से अपनी तीन बेटियों के साथ प्लास्टिक डालकर बरसात में रहने को मजबूर है। बलारपुर गांव में शंकर राम की रिहायसी मिट्टी का कच्चा मकान गिर गया। परिवार के सामने भोजन करने का संकट खड़ा हो गया है। पीथापुर में कृष्णा सिंह की दीवार गिर जाने से मार्ग अवरूद्ध हो गया है।कम्हारी गांव में दीवार गिर जाने से विपिन शर्मा की पत्नी रिंकी शर्मा 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई है। इसी तरह बरसात के कारण बलुआ थाना क्षेत्र के कांधी गांव में रंगीले राजभर, रामाश्रय राजभर, शिवदास राजभर, श्यामलाल, मुसाफिर, विनोद, रूपेश, गजराज, रामविलास, प्रकाश, जंग बहादूर, रोहित राजभर, भाईलाल, संत कुमार, बुद्धिराम, सियाराम राजभर के घर में पानी घुस जाने से हजारों का खाद्यान सहित अन्य सामान बर्बाद हो गया है। इनके रिहायसी कच्चा मकान भी ढह गया है।
कंदवा संवाददाता के अनुसार लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में तीन लोगों का मकान ढह गया। करौती गांव निवासी गीता देवी, पोखरा धनाइतपुर गांव के महफूज अंसारी और अकरम अंसारी का खपरैल का कच्चा घर गिर गया। उसमें रखा घर गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। मकान गिरने के बाद तीनों परिवार आसमान के नीचे आ गया है। लोगों ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
सैयदराजा संवाददाता के अनुसार नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रामलीला मैदान और नेेशनल इंटर कालेज परिसर में पानी भर गया। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों और तीमारदारों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं रामलीला मैदान में पानी भर जाने से लोगों को दिक्कत हो रही है। इसके अलावा नेशनल इंटर कालेज में पानी भरने आने जाने में असुविधा हो रही है।
चहनिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बरसात से टाण्डा कला गांव के हडबडी मौर्य के मकान का कुछ हिस्सा गिरकर उनकी पत्नी के पैर पर गिर पड़ा। जिससे उनका पैर टूट गया। परिवार वालों ने निजी अस्पताल में उनका इलाज कराया है। वहीं मकान गिरने से राशन व पशुओं का चारा व उपयोगी सामान नष्ट हो गया।
क्षेत्र के बल्लीपुर निवासी दासू राम का कच्चा मकान गिर गया। उनके बेटे जितेंद्र व गौतम ने बाहर भागकर जान बचाई। वही बल्लीपुर गांव के ही संजय राम, रमेश राम, टाण्डा निवासी घुरे मौर्य, सुदर्शन मौर्य पुत्र बन्धन मौर्य का कच्चा मकान धराशायी हो गया। टाण्डा कलां में चमरू निसाद का मकान ढह गया, जिससे पूरा परिवार आसमान के नीचे आ गया। झूरे लाल मौर्य का भी मकान बारिश से ढह गया। परिवार दूसरे के घरों में गुजारा कर रहा है।
इलिया संवाददाता के अनुसार बारिश से क्षेत्र के खासगांव में घुरे बनवासी, भोला, संजय, मंजू, सीताराम बनवासी के मकान धराशाई हो गए। इस प्रकार बनरसिया गांव में भिखारी राम, जगजीवन राम, बेलावर में दद्दन, अली मोहम्मद, सलीम, इरशाद का कच्चा मकान बीती रात धराशाई हो गया। इलिया कस्बे में सुरेश शर्मा का मकान धराशाई होने के साथ ही मकान के अंदर बंधी एक बछिया भी मलबे में दबकर मर गई। वही इंदल यादव का भी मकान बारिश के चलते गिर गया। शाहपुर गांव में बंधु शर्मा का मकान धराशाई हो गया। परिवार के लोग पड़ोस के घरों में शरण लिए हुए हैं। इसी तरह कलानी गांव में पंचू शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, संतोष मौर्या का रिहायशी कच्चा मकान बारिश में जमीदोंज हो गया। बेलावर ग्राम में सफीरूद्दीन, अफशार, गुलफरीद के भी कच्चा मकान धराशाई हो गए। इसी तरह बबुरी के हटिया गांव में मकान मुहम्म्द अली का मकान ढह गया है।
पीडीडीयू नगर के कूढ़े खुर्द गांव में बारिश में शिवकुमार यादव का मकान गिर गया। परिवार के लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इसी तरह चतुर्भुजपुर की प्रजापति बस्ती में दिलीप प्रजापति का मकान ढह गया। वहीं कमालपुर संवाददाता के अनुसार इनायतपुर गांव निवासी प्यारे राम का 14 साल का बेट मोहितराम दब कर घायल हो गया। सकलडीहा सीएचसी पर इलाज चल रहा है। मोहित घर के पास स्थित हैंड पम्प पर पानी पी रहा था, कि अचानक पास के रघुवर राम का कच्चे मकान की दीवार उसके ऊपर गिर गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा बहेरी गांव निवासी कतवारू प्रजापति, सुरेश यादव का रिहायशी मकान लगभग एक बजे बारिश के कारण भरभरा कर गिर गया। घटना में लोग बाल बाल बच गए।
शहाबगंज संवाददाता के अनुसार झमाझम बारिश के चलते राकेश बिंद, आशा, रामदीन, इंद्रसेन, दुखती, गुड्डू, बसंत, व राम अवध का कच्चा राशि मकान जमींदोज हो गया है। यह लोग प्लास्टिक लगाकर रह रहे हैं तथा कुछ लोग अन्य लोगों के घर में शरण लिए हुए हैं।नौगढ़ संवाददाता के अनुसार ग्राम तेंदुआ में रामचंद्र, रामधारी और देवनाथ का मिट्टी दीवार से निर्मित खपरैल का मकान गिरने से घर में रखा गृहस्थी का पूरा सामान और अनाज मिट्टी से दबकर नष्ट हो गया है। ग्राम उदितपुरसुर्रा के परमहंस यादव का शुक्रवार की रात मे खपरैल का घर गिरने से गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया । जब तक कोई बड़ा हादसा होता लोग घर से बाहर निकल गए। ग्राम सेमरा के राजकुमार गौड़ और ग्राम बाघी के अशोक यादव का भी कच्चा मकान धराशाई हो गया।
चकिया संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सिकन्दरपुर में श्यामजी सोनकर, रामअवतार गुप्ता, शंकर राम, विजय कुमार, छोटे लाल, विस्वनाथ, नजमा, सुगवंती, रामअवतार, सुनीता, सुमन,, कलावती, आकरम, सुनिल, प्रजापति, रजो देवी, कमलेश पांडेय, राजू माली का मकान धराशायी हो गया।
कस्बे सहित स्कूलों-कार्यालयों में भरा पानी
सकलडीहा। लगातार हो रही बरसात के कारण सकलडीहा कस्बे सहित सरकारी कार्यालयों और स्कूल परिसरों में पानी गया। इसी में नाला भरने और गांव की गलियों तक पानी पहुंच गया है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी जल निकासी की व्यवस्था तहसील और ब्लॉक प्रशासन की ओर से न किए जाने पर अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। कस्बे में मंत्री अनिल राजभर के आवास से लेकर डाकघर तक जल भराव हो गया है। एसडीएम विजय नारायण सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजकर जल निकासी का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा कोतवाली, ब्लाक कार्यालय, बीडीओ आवास सहित सचिवों का आवास पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। सीओ कार्यालय चारो ओर पानी भर गया है। कोतवाली से लेकर डायट परिसर भी पानी के कारण जलमग्न हो गया है। सकलडीहा इंटर कॉलेज, पीजी कॉलेज, सीओ और तहसील मार्ग जल मग्न होने से आवागमन बाधित हो गया है। सड़क के उपर से पानी बहने से बाढ़ जैसी हालत हो गई है।
03-स्विच यार्ड में घुसा पानी, आपूर्ति ठप
सकलडीहा। भारी बारिश के चलते सकलडीहा बिजली उपकेंद्र के स्विच यार्ड में पानी घुस जाने से केबिल जल गया। जिसके कारण धानापुर उपकेंद्र से होने वाली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे सकलडीहा तहसील मुख्यालय सहित करीब सवा सौ गांव की आपूर्ति बाधित है। बारिश के चलते मरम्मत कार्य में भी परेशानी हो रही है। बारिश के बाद ही केबल को ठीक कर आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। तब तक लोगों को अंधेरे में ही रहना पड़ेगा। एक्सईएन आशीष सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते स्विच यार्ड में जले केबिल को ठीक करने में दिक्कत हो रही है। बारिश बंद होने के बाद ही उसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
चकिया और पड़ाव मार्ग पर पेड़ गिरा
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर/चकिया। पीडीडीयू नगर से पड़ाव मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब आठ बजे नीम का बड़ा पेड़ गिर जाने से एक लेन पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने इसे करीब एक बजे मार्ग से हटाया। तब जाकर आवागमन सुचारू ढंग से शुरू हो सका।

वहीं चकिया कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद स्थित वन रेंज कार्यालय के पास बरसात के कारण बबुल का बड़ा पेड चकिया-इलिया मार्ग पर धराशायी हो गया। जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान इस मार्ग पर बिहार प्रांत के भगवानपुर निवासी गर्भवती रीना देवी अपने मां के साथ नौगढ़ क्षेत्र के मगरही स्थित अपने पति के घर जा रही थी। रास्ता बंद होने के कारण वाहन से उतरकर पैदल जाने लगी। तभी मोहम्मदाबाद स्थित पेट्रोल पंप के सामने गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। सड़क पर ही प्रसव हो गया। वही खड़ी एंबुलेंस से लोगों ने अस्पताल तक पहुंचाने के लिए मदद मांगी लेकिन वहा चालक वाहन लेकर चला गया। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह रिक्शा के सहारे महिला अपने बच्चे को लेकर अपने मां के साथ जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed