फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

तूफान एक्सप्रेस के निरस्त होने से यात्रियों ने किया हो हल्ला

Sat, 28 Sep 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
chandauli  news
तूफान एक्सप्रेस के निरस्त होने से यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

दूसरे ट्रेनों से यात्रा की इजाजत मिलने पर शांत हुए यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। हावड़ा से श्रीगंगानगर तक जाने वाली उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस को 19 अक्तूबर तक पीडीडीयू जंक्शन से आगे निरस्त कर दिया गया है। शुक्रवार की भोर में ट्रेन स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा किया। बाद में यात्रियों के टिकट को दूसरे ट्रेनों से जाने के लिए बदला गया। इसके बाद यात्री शांत हुए। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी और आरपीएफ तैनात रही। यात्रियों ने रेल अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

ट्रैकों की मरम्मत के लिए उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस ट्रेन को हावड़ा से पीडीडीयू जंक्शन तक कर दिया गया है। पीडीडीयू जंक्शन से श्रीगंगा नगर के बीच 19 अक्तूबर तक ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। रेलवे ने इसका प्रचार प्रसार नहीं कराया है। शुक्रवार के भोर में ट्रेन स्थानीय स्टेशन पर पहुंची तो एनाउंस किया गया कि ट्रेन आगे नहीं जाएगी। इससे महीनों पहले रिजर्वेशन कराकर यात्रा कर रहे यात्रियों में खलबली मच गई। वे प्लेटफार्म संख्या दो स्थित डिप्टी एसएस आफिस में पहुंच कर हो हल्ला करने लगे। बाद में बताया गया कि में आई हेल्प यू काउंटर पर यात्रियों के टिकट दूसरे ट्रेनों से यात्रा के लिए वैध किए जा रहे हैं। इसके बाद वे वहां पहुंच कर टिकट को बदलवाया। इसके बाद वे शांत हुए। वहीं यात्रियों ने आरोप लगाया कि वे महीनों पहले रिजर्वेश करा कर यात्रा कर रहे हैं लेकिन अचानक ट्रेन को बीच में रद्द कर दिया गया। यही नहीं यहां यह भी कोई बताने वाला नहीं है कि वे कहां इसकी शिकायत करें अथवा आगे वे कैसे यात्रा कर सकते हैं। वे स्टेशन मास्टर, स्टेशन निदेशक अथवा सीएसजी के यहां पहुंच रहे हैं तो उनसे अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है। इसके पूर्व यात्रियों के हो हल्ला को देखते हुए आरपीएफ, जीआरपी को सतर्क कर दिया गया था। वहीं सीएसजी एसएन पासवान सहित अन्य अधिकारी मुस्तैद होकर यात्रियों की सहायता में जुट गए। इसके बाद यात्री शांत हुए और आगे के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed